{"_id":"574c29fa4f1c1bf551108d0c","slug":"headed-by-chief-secretary-tiger-i-regret-not-seeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवाना हो गए मुख्य सचिव, रहा बाघ न देखने का मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवाना हो गए मुख्य सचिव, रहा बाघ न देखने का मलाल
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाद्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर में भी नहीं हो पाए बाघ के दीदार
शनिवार को यहां परिवार के साथ दुधवा भ्रमण को आए मुख्य सचिव आलोक रंजन सोमवार की सुबह रवाना हो गए। उन्हें किशनपुर में भी बाघ के दीदार नहीं हो पाए, जिसका उन्हें मलाल रहा।
मुख्य सचिव श्री रंजन परिवार के साथ शनिवार को प्लेन से मुजहा हवाई पटटी आए थे और यहां दुधवा नेशनल पार्क गए थे। शाम को उन्होंने किशनपुर टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। यहां उन्होंने किशनपुर के अलौकिक वातावरण को देखा। इसके बाद वह वापस दुधवा पहुंचे और विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने परिवार के साथ दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण किया। यहां उन्होंने जंगली हाथियों के झुंड को देखा और तमाम हिरन भी देखे लेकिन उनको बाघ के दीदार नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने हाथी की सवारी की और गैंडे देखे। इस दौरान उन्हें बाघ नहीं दिखाई दिया, जिसका उन्हें मलाल भी रहा। इसके बाद वह रविवार को फिर से किशनपुर पहुंचे और वहां उन्होंने जंगल का भ्रमण किया। बताया गया है कि यहां भी उनको बाघ के दीदार नहीं हो सके। देरशाम वह वापस दुधवा आ गए और वहां विश्राम कर सुबह करीब 7.30 बजे रवाना हो गए। इस दौरान तमाम अधिकारी साथ रहे।