{"_id":"c50aabf013bdb67f806bbdea8aed24cb","slug":"head-office-filing-papers-in-1436-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के 1436 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के 1436 पर्चे दाखिल
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और बेहजम ब्लॉक में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन चारों ब्लाकों में प्रधान पद के लिए 1436 और सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 909 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मितौली और मोहम्मदी को छोड़कर अन्य सभी ब्लाकों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।
नामांकन कर्मियों के देर से पहुंचने और आरओ-एआरओ द्वारा जमानत राशि की रसीदें न काटने के कारण लोगों को बैंक में धनराशि जमा करने के जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ी। जिसकी वजह से तमाम प्रत्याशी पहले दिन नामांकन कराने से चूक गए। वहीं ब्लाकों पर नामांकन की प्रक्रिया घंटों विलंब से शुरू हो सकी। खासकर बेहजम और पसगवां ब्लाक में ड्यूटी वाले कर्मचारी भी निर्धारित समय से कई घंटे देर से पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया देर से शुरू होने के कारण लगभग सभी ब्लाकों में देर शाम तक प्रत्याशियों की लाइन लगी रही।
मोहम्मदी। ब्लाक मोहम्मदी में नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के 325 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं सदस्य पद के लिए 475 नामांकन कराए गए। पहले दिन जमानत राशि जमा करने के लिए बैंक में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। जिससे नामांकन पत्र जमा करने की गति काफी धीमी रही। मंगलवार से सभी एआरओ को काउंटर पर ही जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहम्मदी में प्रधान पद के लिए एक हजार तथा सदस्य पद के लिए 1700 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। ब्लाक में प्रधान के 107 तथा सदस्य के 1299 पद हैं।
मितौली। ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 11 न्याय पंचायतों में प्रधान पद के लिए 435 और सदस्य पद के लिए 63 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के लिए ब्लाक में न्याय पंचायतवार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान पुलिस ने प्रत्याशियों तथा उनके प्रस्तावकों को ही चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश होने दिया। यहां प्रत्याशियों की जमानत राशि काउंटर पर भी जमा की गई। नामांकन के समय सड़क पर काफी भीड़ रही।
बेहजम। ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया के पहले अव्यवस्थाओं के बीच प्रधान पद के लिए 326 और सदस्य पद पर 71 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बेहजम में नामांकन कर्मी करीब डेढ़ घंटे की देरी से ब्लाक पहुंचे। प्रत्याशियों की जमानत राशि काउंटर पर न जमा होने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया में तेजी आई। बता दें कि 81 ग्राम सभाओं के प्रधान पद के लिए कुल 740 और सदस्य पद के लिए 1025 पर्चे बिके हैं।
जंगबहादुरगंज। पसगवां ब्लाक में प्रधान पद पर 350 तथा सदस्य पद के लिए 300 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन जमानत राशि जमा करने के लिए बैंकों में काफी भीड़ रही। जिससे नामांकन प्रक्रिया धीमी रही। प्रत्याशियों की सुविधा को देखते हुए अब जमानत राशि काउंटर पर ही जमा करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पसगवां में 109 ग्राम पंचायतें और सदस्य के 1357 पदों पर चुनाव होना है।