{"_id":"948f371ce8434a8b4ea290e0c6c7ff1c","slug":"he-restricted-acts-grp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदातों पर अंकुश लगाए जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदातों पर अंकुश लगाए जीआरपी
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में अपराधों पर रोक लगाने के लिए जीआरपी यात्रियों से तालमेल बनाए और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। यह बात डीआईजी (जीआरपी) दलवीर सिंह यादव ने पीलीभीत में आयोजित विंटर कैंप से लौटते समय लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने के निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों में अभियान चलाएं। इस दौरान डीआईजी ने सिपाहियों की बैरकों को भी देखा और सफाई पर जोर दिया। डीआईजी ने कहा कि ऐशबाग-मैलानी रूट पर बड़ा अपराध नहीं है। इस क्षेत्र में छोटे अपराधों पर लगाम कसने की जरूरत है।
इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा समय सिपाही वर्दी में रहें। इससे लोगों को सुरक्षा का आभास होता है और चोर-उचक्के भी सक्रिय नहीं हो पाते हैं। डीआईजी ने करीब एक घंटे तक यहां रुककर गोला, मैलानी, पलिया आदि क्षेत्रों की भी समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान सीओ शाहजहांपुर हृदेश कठेरिया, एसओ एसके सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।