फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   happy new Year 2021

सर्द रात में रोशन हुआ उम्मीदों का दीया, फिर सबने कहा-नया साल मुबारक हो

Fri, 01 Jan 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
happy new Year 2021
लखीमपुर के एक होटल में कुछ इस तरह दी गई बीते साल को विदाई और किया गया नए साल स्वागत। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ताजिंदगी तमाम सबक दे जाने वाले बीते साल की विदाई और 2021 में बेहतर उम्मीद की आस के साथ शहर में 2021 का स्वागत हुआ। नए साल के स्वागत के लिए युवाओं में जोश का आलम यह था कि गलन भरी सर्दी भी उनके जोश को ठंडा न कर सकी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवाओं में यह उत्साह साफ नजर आया तो नए साल के स्वागत के लिए रेस्टोरेंट और होटलों में विशेष तौर पर तैयारियां की गईं। हालांकि कोरोना के कारण इस बार पिछले सालों की तरह 31 दिसंबर की रात होने वाली धूम नहीं हो सकी और सादगी के साथ लोगों ने नए साल का इस्तकबाल किया। अधिकतर लोगों ने घरों में ही आयोजन किए तो नए साल को लेकर मंदिरों को भी सजाया संवारा गया। रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत के लिए हर कोई तैयार था। ऐसे में आम दिनों की अपेक्षा बाजार भी गुलजार रहा। फूलों की दुकानों से लेकर गिफ्ट सेंटरों की सजावट की गई। लोगों ने टैडी रोज और फूलों के गुलदस्ते खरीदे। इसको लेकर गिफ्ट सेंटर और फूलों की दुकान पर दिन भर लोग खरीदाती करते रहे। रात नौ बजते ही शहर के एक नामचीन होटल में युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया। कोरोना के कारण नए साल के स्वागत पर डीजे पर डांस आदि की मंशा युवाओं की पूरी नहीं हो सकी। कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन के पालन में इस बार होटल में सिर्फ पसंदीदा गीत सुनने की ही सुविधा थी।
विज्ञापन

रात 12 बजते ही गूंज उठा हैप्पी न्यू ईयर
जैसी ही घड़ी ने रात के 12 बजाए, हर ओर नववर्ष को लेकर उल्लास छा गया। घरों में लोगों के फोन घनघनाने लगे। किसी ने फोन कर अपनों को नए साल की बधाई दी तो किसी ने मेसेज भेजकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकटा देवी मंदिर में नहीं हुए आयोजन
मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि हर साल नए साल पर धार्मिक आयोजन होते थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण केवल मंदिर को सजाया संवारा गया। रात नौ बजे आरती के बाद मंदिर बंद कर सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
डीएम ने कहा-2021 है उम्मीदों भरा साल
सभी जनपद वासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई। सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां आएं और जो कोविड की कड़वी यादें थीं, उनको छोड़कर हम सब आगे बढ़ें और शक्तिशाली बनें, मेरी यही कामना है। नए साल में वैक्सीन भी आने वाली है, यह हम सब के लिए उम्मीदों भरा साल है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
एसपी ने कहा-नया साल सुख समृद्धि लेकर आए
नया साल जिले के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए, सब लोग सुरक्षित रहें। नए साल में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और स्वस्थ रहें। मैं अपने विभाग के साथियों को भी शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की बेहतर सुरक्षा कर सकें, जनता का भी हम पर भरोसा कायम रहे और उनका सहयोग मिलता रहे। -विजय ढुल, एसपी
युवाओं ने कहा
नए साल पर शुक्रवार को घर में पार्टी करेंगे। गुरुवार रात में 12 बजे उठकर मम्मी पापा को हैप्पी न्यू ईयर बोला। रात में जिन रिश्तेदारों का फोन उठ गया उन्हें शुभकामनाएं दी और जिनका फोन नहीं उठा उन्हें संदेश भेजकर नए साल की बधाई दी। -सुधा जायसवाल
नए साल का जोर शोर से स्वागत किया। कोरोना के कारण इस बार बाहर कहीं जाना नहीं हुआ, लेकिन घर में 12 बजे केक काटकर नए साल का स्वागत किया। इसके बाद मित्र और रिश्तेदारों को फोन पर शुभकामना संदेश भेजे। -सुष्मिता सक्सेना
पिछला साल काफी कड़वी यादें दे गया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर हम आउटिंग कर नए साल का इस्तकबाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि नये साल में सब ठीक ठाक रहेगा। नए साल पर यही संकल्प है कि सेहत को लेकर और ज्यादा जागरूक रहना है, अपने परिवार को भी जागरूक करेंगे। -श्वेता यादव

बाहर भले ही इस बार नए साल पर धूम धड़ाका नहीं है, लेकिन मन के अंदर तो सब पहले जैसा ही है। बस थोड़े हालात बदले हैं, तो जाहिर है कि इसका असर भी पड़ेगा। केक काटकर नए साल का स्वागत किया है, नए साल पर यही उम्मीद है कि इस साल सब ठीक ठाक रहे। -मनप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed