फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hamarai pradhan

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा जोर

Sun, 30 May 2021 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Hamarai pradhan
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बांकेगंज में पुनर्भूग्रंट पलिया विधानसभा की 15 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत है जो आज भी विकास की बाट जोह रही है। यहां मुख्य संपर्क मार्ग, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, पानी निकास जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्राम पंचायत के अधिकतर परिवारों के मुखिया दैनिक रोजमर्रा कामगार या श्रमिक है। महिलाएं लकड़ी के छीलन से मालाएं बनाती हैं। जिससे प्रति महिला दो से ढाई हजार रुपये प्रतिमाह कमाकर परिवार का हाथ बंटाती हैं। ग्राम वासियों ने नजमा खान को लगातार तीसरी बार प्रधान चुना है। उनसे पहले पति वसीउल्ला खां एक बार प्रधान रहे हैं। लोगों को नवनिर्वाचित प्रधान से काफी उम्मीदें हैं। नई प्रधान का कहना है कि वे समस्याओं का निस्तारण तो कराएंगी लेकिन उनका मुख्य जोर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा।
विज्ञापन

-
पहचान
अलीगंज रोड पर वर्ष 1920 में स्थापित बाबा गोकरन नाथ मंदिर और मजरा भवानीगंज स्थित प्राचीन जिंद बाबा स्थान ग्राम पंचायत की पहचान हैं। जिंदबाबा स्थान पर वसंत पंचमी पर विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन

-
एक नजर में
आबादी- 15000
मतदाता - 6112
साक्षरता -60 %
मुख्य पेशा- कृषि और दिहाड़ी
-
प्राथमिकताएं-
1-अस्पताल निर्माण
2-मुक्तिधाम निर्माण
3- सामुदायिक बरात घर का निर्माण
5- नाली का निर्माण
6- पात्रों को आवास और शौचालय
-
समस्याएं
1- जलभराव
2-शुद्ध पेयजल का अभाव
3- मुख्य संपर्क मार्ग जर्जर
4- साफ सफाई नहीं
5- आवास और शौचालय
-
प्रधान का एजेंडा
ग्राम पंचायत की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने समेत मार्ग निर्माण, शुद्ध पेयजल, पात्रों को आवास एवं शौचालय, संपर्क मार्ग दुरुस्त कराना प्राथमिकता में है। प्रत्येक ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं सुख सुविधाएं मिलें यह उनकी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नजमा खान, प्रधान
-
ग्रामीणों की बात
गांव में पानी निकास और जर्जर मुख्य संपर्क मार्ग प्रमुख समस्या है। ग्राम प्रधान को इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता में लेकर शीघ्र पूर्ण कराने होंगे।
-डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री
-
ग्राम पंचायत में अब भी काफी पात्रों के पास आवास और शौचालय नहीं हैं। कई मजरों में मार्गों का बुरा हाल है। ग्राम प्रधान को साफ सफाई और ग्राम पंचायत वासियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
-आकांक्षा भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed