{"_id":"6ac68b6308303ec52d0ec382","slug":"half-yearly-exams-this-month-dates-not-yet-known-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-186965-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इसी माह, तारीखों का अभी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इसी माह, तारीखों का अभी पता नहीं
Wed, 07 Oct 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इसी माह प्रस्तावित हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रश्नपत्र निर्माण समिति को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति विषयवार प्रश्नपत्र तैयार कराएगी। विभाग ने परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं भी समय से पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद उन्हें संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाएगी। विभाग का प्रयास है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा इसी माह होगी, लेकिन अभी तक कोई शेड्यूल नहीं आया है।
विज्ञापन
प्राथमिक में 10, उच्च प्राथमिक में 20 रुपये प्रति विद्यार्थी बजट
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए विभाग की ओर से बजट भी जारी किया जाता है। प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 10 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से खर्च दिया जाता है। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए 20 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से स्कूल को बजट दिया जाता है।