फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hadsa tala

राहगीरों ने बचाई ट्रेन यात्रियों की जान

Wed, 17 Dec 2014 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
hadsa tala
ऐशबाग-मैलानी रूट पर बुधवार को राहगीरों की सजगता की वजह से बड़ा हादसा
विज्ञापन
होते-होते बच गया। हुआ यूं कि मालगोदाम और एसएसबी मुख्यालय के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरी 33केवीए की शारदानगर-फरधान की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर लटक गया। इस बीच ऐशबाग से चलकर इज्जतनगर जा रही आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन आउटर सिग्नल पर पहुंच गई। लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर बिजली का तार लटकते और ट्रेन को आते देखा तो उन्हें खतरे का एहसास हुआ। आनन-फानन में लोगों ने लाल स्वेटर, कपड़ा लहराकर चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया। लोगों के कपड़ा लहराते देख चालक ने भी समझदारी का परिचय देते हुए बिजली के तार से कुछ दूरी पर ट्रेन रोक दी और लखीमपुर स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। ट्रैक के ऊपर तार लटकने की सूचना मिलने पर रेलवे के यातायात निरीक्षक सी लाल, एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा, आरपीएफ चौकी इंचार्ज केआर रावत समेत तमाम रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद अवर अभियंता मोहम्मद कामिल और अब्दुल जब्बार के अलावा बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बिजली का तार जोड़ा गया। इस पूरी कवायद में करीब एक घंटे तक ट्रेन आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। तार जुड़ने के बाद ही ट्रेन रवाना की जा सकी।
गार्डिंग के कमजोर होने से टूटा तार
रेलवे ट्रैक पर बिजली लाइन टूट कर लटकने के मामले में बिजली अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। बताते हैं कि कई वर्षों से बिजली लाइन की गार्डिंग खराब थी लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। अधिकारियों ने गार्डिंग कमजोर होने की बात स्वीकार की है। उनका कहना था कि अगर रात के समय बिजली लाइन टूटती तो भयानक हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed