फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Had gone for the third marriage, both the wives opened the truth

रचाने चले थे तीसरी शादी, दोनों पत्नियों ने खोली पोल

Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Had gone for the third marriage, both the wives opened the truth
लखीमपुर खीरी। एक युवक द्वारा दो पत्नियों के रहते हुए तीसरी शादी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोसी जनपद हरदोई में रहने वाले युवक ने तीसरी शादी करने की तैयारी शुरू की तो पहले से दो पत्नियों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ एसपी से मुलाकात कर पति के विरुद्घ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मैगलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया है कि हरदोई जनपद के थाना हरियावां के गांव भदेवरा निवासी युवक के साथ 16 फरवरी 2021 को हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। इसके बाद जब वह ससुराल पहुंची तो वहां पता चला कि युवक ने पहली शादी 2013 में हरदोई के एक गांव निवासी महिला से की थी। इसकी जानकारी छिपाकर उसने दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पति दूसरी पत्नी को परेशान करने लगा तो महिला ने मैगलगंज थाने में 15 नवंबर 2021 को आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र की एक युवती से तीसरी शादी करने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी इसकी भनक उसकी पहली व दूसरी पत्नी को हुई। तब पहली व दूसरी पत्नी एक साथ बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पति उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा है। एसपी संजीव सुमन ने मैगलगंज पुलिस को फोन कर इस मामले में आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed