फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gym will open in Lalpur Stadium, machines will be installed

Lakhimpur Kheri News: लालपुर स्टेडियम में खुलेगा जिम, लगेंगी मशीनें

Thu, 24 Jul 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gym will open in Lalpur Stadium, machines will be installed
जिम में इस तरह की होंगी आधुनिक मशीनें। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में आधुनिक जिम खोला जाएगा। इसको लेकर खेल विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। बजट की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि जिम के लिए 87 लाख की लागत से मशीनें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्टेडियम का 14 करोड़ की लागत से कायाकल्प कराया जा रहा है। उप क्रीड़ाधिकारी इरफान ने बताया कि शहर से काफी दूर होने से यहां पर काफी कम खिलाड़ी व युवा आते हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ेंगी तो यहां उनकी संख्या भी बढ़ेगी। पहले कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति के बाद बजट जारी होते ही काम शुरू हो चुका है। अब जिम का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इसके तहत चेस्ट प्रेस मशीन, लैट पुल-डाउन मशीन, लेग एक्सटेंशन मशीन, केबल मशीन, बैठे हुए लेग कर्ल मशीन, केबल बाइसेप्स बार, लटकते हुए पैर उठाना, डंबल, रोइंग मशीन आदि खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed