फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Guru Gobind Singh Jayanti Out on procession

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निकली शोभायात्रा

Fri, 15 Jan 2016 05:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti Out on procession

विज्ञापन
 सिख पंथ के दसवें गुरुगोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय पिलाई और प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण रहे।
गुरु गोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिख सुमदाय के हजारों महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में घोड़ों के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तमाम वाहन शामिल थे। शोभा यात्रा के बीच गुरुग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के मेला रोड, स्टेशन रोड, मेन रोड, अस्पताल रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के लिए शहर को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शामिल लोगों को चाय नाश्ता कराया और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, मनमोहन सिंह भंडारी, इंद्र पाल सिंह राना, सेवक सिंह अजमानी, अनंत पाल सिंह, शीतल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनमीत सिंह राना, समेत बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले लोगों में दूसरे संप्रदायों के लोगों ने भी खासा उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed