फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   guldar

भगवंतनगर में ग्रामीण के घर घुसा गुलदार, मचा हड़कंप

Sun, 01 Mar 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
guldar
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। इलाके के भगवंतनगर गुलरा गांव में एक ग्रामीण के घर शुक्रवार रात एक गुलदार घुस गया। जिसे देखकर परिवार वालों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह शोर मचाने के बाद गुलदार घर से भागा। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

इलाके के भगवंतनगर गुलरा गांव निवासी सियाराम यादव के घर बीती रात करीब 12 बजे एक गुलदार घुस आया। सियाराम के मुताबिक अचानक नींद से जागने पर सामने गुलदार देखकर वह घबरा गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचने के बाद परिवार के अन्य लोग भी जाग गए जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी घर में घुसकर गुलदार गांव से कई बकरों को उठा ले गया है। पार्क का जंगल करीब होने के चलते जंगली जानवरों का हमेशा लोगों को डर बना रहता है। इस बावत मझगईं रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना उनको नहीं मिली है सूचना मिलने पर वन कर्मियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed