{"_id":"5e5aa6c18ebc3ef3c13d9040","slug":"gst-lakhimpur-news-bly397882932","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक जीएसटी भुगतान करने वाले 14 व्यापारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक जीएसटी भुगतान करने वाले 14 व्यापारी सम्मानित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन ने समारोह आयोजित कर जनपद में सबसे अधिक जीएसटी भुगतान करने वाले 14 व्यापारियों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता को सौंपा, जिसके माध्यम से प्रदेश के 18 लाख पंजीकृत व्यापारियों एवं उद्यमियों का विधान परिषद में प्रतिनिधित्व करने के लिए पांच सीटें आरक्षित करने की मांग की है। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने सम्मानित व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली के दंगों में पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक सहायता की जरूरत है, जिसके लिए सरकार को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।
जिला पंचायत सभागार में प्रदेश मंत्री एवं आईटी सेल प्रभारी अनूप गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य महेश पुरी, जीएसटी विभाग के नोडल अधिकारी केके वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता सीतापुर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोपाल अग्रवाल ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद सर्वाधिक जीएसटी का भुगतान करने वाले दिनेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, उमर थालियाल, शकुंतला अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव गुप्ता, प्रमोद शर्मा, पंकज अग्रवाल, महेंद्र सिंह अजमानी, आशुतोष कुमार वर्मा, अनंत राम गुप्ता, राजेंद्र साहू, अजय वर्मा, उस्मान खान का माल्यार्पण कर सम्मान पत्र भेंट किए गए। बैठक में केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना की मांग की गई। इस दौरान जीएसटी विभाग के एमपी सिंह यादव, प्रशांत कुमार, संजय यादव, अतुल रस्तोगी मौजूद रहीं।
पटरी दुकानदारों के अधिकारों के हनन का आरोप
ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गोला के नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को ज्ञापन देकर पटरी दुकानदारों का शोषण किए जाने का आरोप विद्युत उपकेंद्र गोला पर लगाया है। उन्होंने बताया है कि 30 से 40 साल पुरानी बाउंड्री को बिजली विभाग ने आगे कर दिया है, जिससे फुटपाथी दुकानदारों के सामने जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतिक्रमण को हटाकर पटरी दुकानदारों के साथ न्याय कराने की मांग की है। इसके साथ ही नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता को ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद गोला में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में डेढ़ साल से बोर्ड की बैठक न होने से विकास कार्य बाधित होने का आरोप लगाया है।