{"_id":"5e3dba228ebc3ee5981dc890","slug":"group-marriage-lakhimpur-news-bly3950111113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हुए 251 जोड़े, हुआ सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हुए 251 जोड़े, हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक लखीमपुर और नकहा के 251 जोड़ों का शुक्रवार को पूरे विधि-विधान एवं उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूर्ण कराईं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। उपहार स्वरूप प्रत्येक जोड़े को एक साड़ी और मिठाई भेंट की।
कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर के परिसर में विवाह समारोह का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, ब्लाक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता, खीरी सांसद प्रतिनिधि अंबरीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक लखीमपुर के 131 और ब्लॉक नकहा के 120 जोड़ें परिणय सूत्र बंधन में बंधे। बीडीओ संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। ब्लॉक नकहा में 120 जोड़ों में तीन जोड़े और ब्लॉक लखीमपुर 131 जोड़े में चार जोड़े मुस्लिम समुदाय के थे। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ अरूण कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल, मंडी सचिव रामबाबू शर्मा, मौजूद रहे। दोनों ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
खाने का इंतजाम नहीं, चाय के लिए मारामारी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में खाने-पीने की व्यवस्था खराब रही। खाने का इंतजाम नहीं किया गया। सिर्फ चाय-पानी की व्यवस्था की गई, जिसमें भी काउंटर कम लगाए जाने से मारामारी मची रही। जोड़ों और उनके साथ आए परिजन को चाय पीने के लाले पड़ गए।