फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Grandmother escaped debris And grandson died

मलबे में दबकर दादी और पोते ने दम तोड़ा

Wed, 24 Jun 2015 06:36 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Wed, 24 Jun 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ में मंगलवार की रात आई आंधी-पानी से एक घर की पक्की दीवार औैर उस पर टिका छप्पर भरभराकर गिर गया, जिसमें वृद्धा समेत तीन लोग मलबे में दब गए। मलबा हटाने के दौरान एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वृद्धा और उसके पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौैरान वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। वहीं उसके पुत्र की हालत भी नाजुक बनी है। पुलिस और तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

गंगाबेहड़ गांव में मंगलवार रात आए तूफान से कई घरों के छप्पर और पेड़ धराशाई हो गए। वहीं मोहम्मद हुसैन के घर की पक्की दीवार और उसके सहारे टिका छप्पर गिर गया। इसमें मोहम्मद हुसैन की 55 वर्षीय पत्नी कुरेशा बेगम, उनका 10 वर्षीय पुत्र सज्जाद और पोता 13 वर्षीय शादाब पुत्र आरिफ मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जब तक मलबा हटाया गया तब तक शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले वृद्धा और उसके पुत्र सज्जाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। वहीं उसके पुत्र सज्जाद की हालत नाजुक बनी हुई है। दादी-पोते की मौत से घर में कोहराम मच गया। साथ ही गांव में भी मातम छा गया। बुधवार की सुबह एसओ आनंद शाही और तहसीलदार सदर राजीव शुक्ला अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed