{"_id":"5e595e668ebc3ef3f71b1e63","slug":"gram-panchayat-lakhimpur-news-bly397753091","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम पंचायतों में अब भी चालू नहीं हो सके खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ग्राम पंचायतों में अब भी चालू नहीं हो सके खाते
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की 27 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि (राज्य वित्त/14वें वित्त आयोग) खाते अभी संचालित नहीं हो पाए हैं, जिससे पंचायतों मेें कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे फर्म मालिक और मजदूर परेशान हैं। तो वहीं प्रधानों की किरकिरी हो रही है, क्योंकि पंचायत चुनाव नजदीक हैं। अधिकारी भी तकनीकी समस्या बताकर प्रधानों को टरका रहे हैं।
1167 ग्राम पंचायतों में भुगतान के लिए पीएफएमएस (पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम) व्यवस्था लागू करने के लिए अगस्त 2019 में ग्राम निधि के खाता संचालन पर रोक लगाई गई थी। करीब चार-पांच माह बाद ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस व्यवस्था लागू हुई, लेकिन निघासन, लखीमपुर, कुंभी, फूलबेहड़ की दर्जनों ग्राम पंचायतों में तकनीकी दिक्कतों के चलते खाते चालू नहीं हो सके हैं। डीपीएम अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि 27 ग्राम पंचायतों में खाते कुछ समय के लिए चालू हुए थे, लेकिन दोबारा तकनीकी समस्या के चलते खाते फिर से बंद हो गए हैं। ऑनलाइन व्यवस्था होने के चलते समस्या को जिला स्तर से दूर किया जाना संभव नहीं है। इस लिए निदेशालय को सूचना दी गई है, जहां से खातों को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि होली से पहले खाते चालू हो जाएंगे। वहीं प्रधानों का आरोप है कि खाता बंद होने से फर्मों और मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। राजापुर ग्राम पंचायत में 40 लाख से अधिक भुगतान बकाया हो चुका है। इसी तरह गुठना बुजुर्ग में 20 लाख, सलेमपुर कोन में 30 लाख से अधिक बकाया हो चुका है। होली नजदीक होने से फर्म मालिक और मजदूर भुगतान के लिए प्रधानों पर दबाव बना रहे हैं।
इन ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के खाते बंद
लखीमपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 11 ग्राम पंचायतों सरखनपुर, पहाड़ापुर, सैधरी, सलेमपुर कोन, रूकुंदीपुर, पचपेड़वा, राजापुर, बेरिहा तारनपुर, गुठुना बुजुर्ग, बरखेरवा और केशवपुर गुरेला, निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोल्हौरी, रमुवापुर, सिसवारी, कटैहया, मूर्तिहा और फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बालूडीह, प्रतापपुर, मोहम्मदपुर, रेहुवा, सिकटिहा रमुआपुर और कंचनपुर के ग्राम निधि खाते बंद हैं।
विज्ञापन
इस समय 27 ग्राम पंचायतों के खाते बंद है, जिनमें तकनीकी दिक्कतें आई हैं। इन खातों को चालू कराने के लिए निदेशालय को सूचना दी गई है। जल्द खाते चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अजय श्रीवास्तव, डीपीआरओ