फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Goudi Purva-Thakur Purva Marg cut, many villages surrounded by water

गौढी पुरवा-ठाकुर पुरवा मार्ग कटा, कई गांव पानी से घिरे

Sun, 13 Aug 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो   निघासन। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Goudi Purva-Thakur Purva Marg cut, many villages surrounded by water
जल स्तर - फोटो : अमर उजाला
मुख्य मार्गों पर भरा शारदा का पानी, नाव बनी सहारा, फसलें जलमग्न  
विज्ञापन

 शारदा का जल स्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के कई गांवों के चारों तरफ पानी भर गया है। कई मुख्य मार्गों पर कई फुट पानी बह रहा है। गांवों का संपर्क प्रमुख मार्गों से कट गया है। ग्रामीणों के लिए आनेजाने के लिए नाव एक मात्र सहारा बनी है। प्रशासन की ओर से नाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।   

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से शारदा का जलस्तर बढ़ गया है। गांव जीतपुरवा, मिठुई, बैलहा, मंडप फार्म आदि गांवों के चारों तरफ पानी भर गया है। गन्ना, धान और मक्के की फसल भी डूब गई है। अधिक पानी आने से धान की फसल को नुकसान हो सकता है। पानी का तेज बहाव होने के कारण गौढ़ी पुरवा से ठाकुर पुरवा जाने वाले मार्ग पर रपटा पुल से पहले सड़क कट जाने से गहराई बढ़ गई है। वहां पर लोग बमुश्किल निकल पा रहे हैं। लोग पैदल निकल कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उधर मिठुई, लोखंदरपुर, मटहिया आदि गांवों के संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी करीब तीन से चार फुट चल रहा है, जिससे लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों को लाने और ले जाने के लिए ग्रामीणों ने प्राइवेट नावें लगा रखी हैं, जिसकी उतरवाई भी नाविक को देनी पड़ती है। उधर सरयू, घाघरा आदि का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे लोगों के बाढ़ के चलते परेशानी बढ़ रही है। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बाढ़ चौकियां बनाई गई है। प्रशासन भी एलर्ट है। फिलहाल अभी स्थित सामान्य है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed