{"_id":"bad65b7d94147d84e911eb73a7314b5c","slug":"gonda-aishbagh-passenger-the-engine-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा-ऐशबाग पैसेंजर का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा-ऐशबाग पैसेंजर का इंजन फेल
लखीमपुर/फरधान
Updated Mon, 11 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोंडा से चलकर मैलानी होते हुए ऐशबाग जा रही 52248 पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिससे पहले से करीब दो घंटे विलंब से चल रही ट्रेन करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
गोला से रवाना होने के बाद रजागंज पहुंचने पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खामी आ गई। इस कारण यह ट्रेन 45 मिनट तक रजागंज में खड़ी रही। इसके बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर ट्रेन को फरधान रेलवे स्टेशन तक लाया गया, लेकिन यहां पहुंचने के बाद ट्रेन फिर खड़ी हो गई। बताते हैं यहां भी करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, जिसके बाद उसे किसी तरह 11.15 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। यहां ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। इंजन फेल होने से तमाम यात्री ट्रेन से उतरकर अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हो गए। इधर रेलवे अधिकारियों ने इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद 1.48 बजे मैलानी जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया। तब ट्रेन ऐशबाग के लिए रवाना हो सकी।