{"_id":"6cc0c03b6775aaeb4e1cf01b8c8a96bd","slug":"gold-medel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षिता, जासमीन, हर्ष और आदित्य को गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षिता, जासमीन, हर्ष और आदित्य को गोल्ड मेडल
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 20 Dec 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला ताइक्वांडो के सौजन्य से दो दिवसीय ब्वायज एंड गर्ल्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ पब्लिक स्कूल में किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा ने किया। इसमें विभिन्न भार वर्ग के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में आफीसर कॉलोनी क्लब, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, गोला क्लब, किड्स एन टीन्स स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सब जूनियर फीमेल 16-18 किलोग्राम फिन वे में अक्षिता मिश्रा ने गोल्ड, आस्था रस्तोगी ने सिल्वर, हिमांगी सिंह ने ब्रांज, सब जूनियर फीमेल 26-29 किलोग्राम में जासमीन टंडन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
इसी प्रकार अन्य वेटों में हर्ष गुप्ता, आदित्य वर्मा और आकाश गौतम ने गोल्ड मेडल जीते।
जिला सचिव एसएस आसिफ ने बताया कि इस प्रतियोतिगता में चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।