फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gold and silver worth Rs 20 crore sold on Karva Chauth in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: करवाचौथ पर बिका 20 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, बाजार को मिली रफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 07:16 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में करवाचौथ ने बाजार में रौनक लगा दी। सोना-चांदी के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। एक अनुमान के मुताबिक एक ही दिन में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। 

विज्ञापन
Gold and silver worth Rs 20 crore sold on Karva Chauth in lakhimpur kheri
शोरूम पर आभूषण खरीदते ग्राहक - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में करवाचौथ पर इस बार बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी। शहर के ज्वेलरी शोरूम से लेकर छोटी दुकानों तक, हर जगह खरीदारी का उत्साह नजर आया। अनुमान के मुताबिक एक ही दिन में करीब 20 करोड़ रुपये का सोना और चांदी बिका। हालांकि कीमतों में आई उछाल की वजह से ग्राहकों में उम्मीद के मुताबिक कुछ कमी भी नजर आ रही है।

विज्ञापन


ज्वैलर्स के अनुसार, इस बार ग्राहकों का रुझान चांदी का करवा, झाला, मंगलसूत्र, चेन, चांदी के सिक्कों, पायल, बिछुए और सोने की छोटी ज्वैलरी की ओर ज्यादा रहा। महिलाओं ने खास तौर पर नई डिजाइन की मांग की, वहीं पुरुषों ने अपनी पत्नियों के लिए उपहार स्वरूप आभूषण खरीदे।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन की मजबूत शुरुआत 
सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह पहले की अपेक्षा रौनक कुछ कम जरूर रही है। त्योहार के चलते मिठाई और गिफ्ट शॉप्स पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। कारोबारी वर्ग के अनुसार, करवाचौथ की खरीदारी ने त्योहारी सीजन की मजबूत शुरुआत कर दी है। आगामी दीपावली तक बाजार में इसी तरह की चहल-पहल बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यापारी हर्ष सेठ ने कहा कि सोना-चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। थोड़ा असर तो जरूर है। हालांकि इस बार ज्वैलरी में कई नए आइटम आए हैं, जो महिलाओं को पसंद आ रहे हैं।


सराफा व्यापारी मोनू गुप्ता ने बताया कि चांदी के रेट में अचानक इजाफा हुआ है। इसका असर ग्राहकों की जेबों पर जरूर हुआ है। हालांकि इस बार सोने के छोटे आइटम की बिक्री अधिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed