फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola Stadium became the champion of the football tournament

Lakhimpur Kheri News: गोला स्टेडियम बनी फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन

Sun, 14 Dec 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gola Stadium became the champion of the football tournament
गोला स्टेडियम पर विजेता ट्रॉफी के साथ गोला स्टेडियम टीम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
गोला गोकर्णनाथ। स्व. राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले गए स्व. अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गोला स्टेडियम टीम चैंपियन रही। वहीं, उपविजेता का खिताब जम्मू कश्मीर की टीम ने हासिल किया। दोनों टीमों को ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गोला स्टेडियम गोला और एचटी एफसी जम्मू कश्मीर की टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया। उनके बीच रोमांचक मुकाबले रहे। गोला टीम ने 2-1 से जम्मू कश्मीर टीम को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट कमेटी की ओर से विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31000 रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की हौसला आफजाई के लिए अतिथियों ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, राजन साहनी, रामू तिवारी, पंकज यादव आदि के टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ खिलाड़ियों का शो रहा आकर्षण का केंद्र

टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बीच में पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ियों धर्मेंद्र गिरी मोंटी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, बदरे आलम, केशव अग्रवाल, बैजनाथ अग्निहोत्री, दिनेश गुप्ता दिन्नू, राजेश्वर सिंह, अशोक अवस्थी, महेंद्र गिरि, मधुसूदन गिरी, राम गुलाम पांडे, प्रमोद सिंह के मध्य खेला गया शो मैच आकर्षण का केंद्र रहा।




समाचार पत्र वितरकों को किया सम्मानित

आयोजक विधायक अमन गिरि ने टूर्नामेंट में समाचार पत्र वितरकों राधेश्याम वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, राजीव दीक्षित, हरिओम, नत्थूलाल शुक्ल, निखिल वर्मा, शरद, मोहित, अनिल सक्सेना, अनिल गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी रहे जनार्दन गिरी, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र गिरी मोंटी, मधुसूदन गिरी, राजेश्वर सिंह, कृपा शंकर शुक्ला, प्रीतम सिंह, अशोक अवस्थी, अतीक अहमद, कफील अहमद, अभिनंदन साहनी, रामेंद्र गिरी, रूपचंद, प्रमोद सिंह, विशाल सक्सेना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed