{"_id":"58fc98634f1c1be6398b6242","slug":"gola-lakhimpur-state-highway-will-be-closed-on-tuesday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार की रात भर बंद रहेगा गोला लखीमपुर स्टेट हाइवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार की रात भर बंद रहेगा गोला लखीमपुर स्टेट हाइवे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी लाइन की पटरी बिछाने का होगा काम
कार्यदायी संस्था ने डीएम से मांगी अनुमति
ब्राडगेज निर्माणकार्य करवा रही कार्यदायी संस्था 25 अप्रैल की रात में गोला जंगल की रेलवे क्रासिंग पर बड़ी लाइन की पटरी बिछाने का कार्य कराएगी, जिससे मंगलवार की रात नौ बजे से बुधवार की सुबह छह बजे तक क्रासिंग से आना जाना बंद रहेगा। कार्यदायी संस्था ने इस कार्य के लिए डीएम को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। कार्यदायी संस्था ने पटरी बिछाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन रात में इधर से निकलने वाले वाहनों को सिकंद्राबाद या फिर अलीगंज होकर संचालित करने की तैयारी कर रहा है। लखीमपुर मैलानी के बीच बड़ी लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। अब सिर्फ स्टेशन और रेलवे क्रासिंग पर ही पटरी बिछाने का काम शेष है। कार्यदायी संस्था 25 अप्रैल की रात में गोला जंगल की रेलवे क्रासिंग संख्या 155 पर पटरी बिछाने का कराने जा रही है। रेलवे की कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने इसके लिए स्टेट हाइवे को आठ घंटे के लिए ब्लाक करने की अनुमति के लिए डीएम को पत्र लिखा है। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि अनुमति मिल जाएगी, जिसके बाद मंगलवार की रात नौ बजे से बुधवार की सुबह छह बजे तक पटरी बिछाने का काम होगा और इस दौरान इधर से निकलने वाले वाहनों का आने जाने पर पाबंदी रहेगी।
ट्रैफिक बना जिला प्रशासन के लिए सरदर्द
पटरी बिछाने के दौरान वाहनों का संचालन जिला प्रशासन के लिए सरदर्द बनेगा। रात में इस तरफ से बहराइच, हरिद्वार, रूपैडिया, दिल्ली, नेपाल, लखनऊ, उत्तराखंड के बीच चलने वाले वाहनों सहित सैकड़ों की संख्या में प्राइवेट और निजी वाहनों का भी आना जाना होता है। स्टेट हाइवे बंद हो जाने से इस तरफ से निकलने वाले वाहनों को सिकंद्राबाद या फिर अलींगज होकर गोला पहुंचना होगा।
गोला जंगल क्रासिंग संख्या 155 पर बड़ी लाइन की पटर बिछाने का काम मंगलवार की रात में होगा। स्टेट हाइवे को आठ घंटे बंद करने की अनुमति मिल गई है। इसलिए 25 अप्रैल की रात नौ बजे से 26 की सुबह छह बजे तक इधर से वाहनों का आना जाना बंद रहेगा।
विज्ञापन
मोहम्मद आरिफ खान, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर आरवीएनएल