{"_id":"59271bb84f1c1b260c5365b7","slug":"gokulpuri-drowned-in-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी शोक में डूबा रहा गोकुलपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी शोक में डूबा रहा गोकुलपुरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी मोहल्ले के थे डूबने वालों में चार छात्र
उल्ल नदी में डूबने से हुई थी पांच की मौत
उल्ल नदी में सात छात्रों में से पांच छात्रों की बुधवार को डूबने से मौत हो गई थी। शवों के पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मरने वालों में शामिल चार छात्र मोहल्ला गोकुलपुरी के थे। दूसरे दिन भी गोकुलपुरी शोक में डूबा रहा। गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
बतादें कि मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी अभिषेक मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, प्रियांशु गुप्ता, अंकित वर्मा, आकाश दीक्षित, प्रथम मिश्रा और मोहल्ला शांतीनगर निवासी निशांत अवस्थी मिदनियां गढ़ी और सैधरी के बीच स्थित उल्ल नदी के रपटा पुल पर नहा रहे थे। इस दौरान नहाते समय हिमांशु मिश्रा, प्रियांशु गुप्ता, अंकित वर्मा, अभिषेक मिश्रा और निशांत अवस्थी की डूबकर मौत हो गई थी, जबकि आकाश दीक्षित और प्रथम मिश्रा भाग निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। उधर मोहल्ले के ही चार दोस्तों की एक साथ हुई मौत से गोकुलपुरी में दूसरे दिन भी सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का लोग ही गलियों में आते-जाते दिखाई पड़े। मृतकों के घरों पर ढाढ़स बंधाने वालों का आना जाना लगा रहा।
मृतकों के घर पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने दी सांत्वना
बुधवार को उल्ल नदी में डूब जाने से पांच साथी छात्रों की मौत की सूचना पर प्रभारी मंत्री गुरूवार को मृतकों के घर मोहल्ला गोकुलपुरी पहुंची। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजेपई, विजय शुक्ला रिंकू सहित कई लोग मौजूद रहे।