फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gokarnnath temple Devotees of the immense faith

गोकर्णनाथ मंदिर में भी भक्तों की अपार श्रद्घा

Fri, 21 Aug 2015 11:10 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 21 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gokarnnath temple Devotees of the immense faith
पौराणिक शिव नगरी छोटी काशी में अनेक प्राचीन शिवालय हैं। इसी कड़ी में पौराणिक शिव मंदिर से एक किमी दूरी पर अलीगंज रोड के मजिस्ट्रेट फार्म में स्थित बाबा गोकर्णनाथ मंदिर है। यह मंदिर भी भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है। मंदिर के पुजारी दिनेश कुमार मिश्र और फार्म के श्रमिक बताते हैं कि रात में शिव मंदिर में नाग देवता का पहरा रहता है। ज्यों ही सूर्य का उदय होता है वे मंदिर से चले जाते हैं।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित मजिस्ट्रेट फार्म के प्राकृतिक वातावरण में वर्ष 1920 में बाबा गोकर्णनाथ मंदिर की स्थापना हुई थी। मंदिर के अंदर सफेद पत्थर से निर्मित शिवलिंग और नंदी की मूर्ति के साथ श्री गणेश जी, श्री हनुमानजी, ब्रह्मा जी आदि कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर के चारों ओर भक्तों के भजन-कीर्तन और ठहरने के लिए बरामदा बना है। मंदिर के चारों ओर परिक्रमा स्थल भी है। प्रतिदिन पूजा करने वाले मंदिर के सरवराकार ज्ञानचंद गुप्त और अन्य भक्त बताते हैं मंदिर में सच्चे मन से मानी हुई हर मुराद भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में स्थापित है प्राचीन कुआं
मंदिर के सरवराकार ज्ञानचंद गुप्त के पुत्र प्रवीण गुप्त ने बताया कि उनके परबाबा स्वर्गीय रघुवर दयाल वैश्य ने वर्ष 1920 में बाबा गोकर्णनाथ मंदिर की स्थापना के साथ ही क्षेत्र के कई मंदिरों में 18 कुएं बनवाए थे। उन्हीं में से एक कुआं मंदिर परिसर में स्थापित है। मंदिर के शताब्दी समारोह पर पूरे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed