{"_id":"44667aefafdff3b069d6f69db1bfab66","slug":"given-the-rising-water-to-sun-chhath-veneration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूर्य को अर्घ्य दे हुअा छठ पूजा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूर्य को अर्घ्य दे हुअा छठ पूजा का समापन
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ पिछले दो दिनों से चल रही छठ पूजा का बुधवार सुबह समापन हो गया। उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में ही सेठघाट पहुंच गई थीं। छठ पूजा के बाद छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। सुबह चार बजे से सात बजे तक सेठघाट पर महिलाओं की भीड़ रही।
छठ पूजा के लिए व्रती महिलाएं पूजा पाठ करने के बाद कलसूप में विभिन्न पकवान, फल, मीठा, गन्ना, सिंघाड़ा आदि लेकर नदी के पानी में खड़ी होकर सूर्योदय का इंतजार करने लगीं। जैसे ही सूर्य उदय होना शुरू हुआ महिलाओं ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर संतानों और परिवार की सलामती और खुशहाली की कामना की। पूजा पाठ के बाद महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा।
इस मौके पर छठ पूजा आयोजन समिति ने सेठ घाट पर प्रसाद वितरित कराया। सेठ घाट पर पूरी रात भजन कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं ने छठ माता के जयकारे लगाए। छठ पूजा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सेठ घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंगलवार से बुधवार सुबह तक सेठघाट पर मेला लगा रहा।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छठ पूजा में सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ नमन किया है। छठ पूजा के लिए नगर पालिका परिषद ने गोकर्ण तीर्थ को रंग-बिरंगी झालरों से सजाकर भव्य रूप दिया था। गोकर्ण तीर्थ के तट पर निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने मंगलवार की शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजन किया। सप्तमी को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह महिलाओं ने जल में स्नान कर खड़े होकर उगते हुए सूर्य की पहली किरण को पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। गोकर्ण तीर्थ पर सुहागिनों ने कलश धूप, दीप, नैवेद्य, फल, पुष्प, शहद, दूध, गन्ना आदि पूजन सामग्री के साथ पूजन किया।
बांकेगंज। कस्बे में छठ पूजा श्रद्धा के साथ हुई। खीरी ब्रांच नहर में पानी न होने की दिक्कत के चलते पूजन के लिए श्रद्धालु महिलाओं ने अपने घरों के किनारे खोदे गए गहरे गड्ढों में भरे जल में खड़े होकर बुधवार भोर उगते सूरज को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छठ माता का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।
बिजुआ। बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने छठ मां का व्र्रत पूरा किया। मिल कॉलोनी में बने कुंड में पवित्र जल में खड़े होकर महिलाओं ने अपने सुहाग व बच्चों की रक्षा की प्रार्थना की। चीनी मिल मंदिर के पुजारी पं. रिषीकेश तिवारी छठ पूजन की महत्ता बताई। इस मौके पर दर्जनों महिलाओं ने व्रत पूरा किया।
रात भर हुए भजन-कीर्तन, जमकर हुई आतिशबाजी
गोकर्णतीर्थ पर महादेवा धर्मशाला के सामने वाद्ययंत्रों पर गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इससे पूरा तीर्थ परिसर भक्ति रस से सराबोर होत उठा। व्रतधारी महिलाओं के सहयोग में उनके पति, पुत्र और पुत्रियां लगे हुए थे। नगर पालिका ने छठ पूजा पर तीर्थ परिसर में विशेष सफाई व्यवस्था कराई थी। छठ पूजा में शामिल लोगों के परिवार के युवकों ने तीर्थ परिसर में जमकर आतिशबाजी की।