फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Give written assurance to build a high bridge over river Tahka and take votes

कठिना नदी पर ऊंचा पुल बनवाने का लिखित आश्वासन दो और वोट लो

Mon, 07 Feb 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Give written assurance to build a high bridge over river Tahka and take votes
कठिना नदी का रपटा पुल।
गोला, पलिया और मोहम्मदी के लोगों ने बनाया अपना चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

ममरी। विधानसभा गोला, पलिया और मोहम्मदी के मध्य से गुजरने वाली खस्ताहाल सुंदरपुर रोड और कठिना नदी का रपटा पुल इस बार फिर चुनावी मुद्दा है। परवस्त नगर, सुंदरपुर, भगतपुर अंबरपुर, रोशन नगर, बुंदेली नान कार, मुल्लापुर के ग्रामीणों का कहना है कि जो इस रोड को बनवाने और कठिना नदी पर ऊंचा पुल बनवाने का लिखित आश्वासन देगा, केवल उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा अन्यथा मतदान का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड को बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लेकर उपमुख्यमंत्री तक अनेक प्रार्थना पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में रपटा पुल पर एक मीटर की ऊंचाई तक पानी चलने लगता है। ऐसी हालत में नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने नेताओं की वादाखिलाफी के चलते रोड और नदी के पुल को चुनावी मुद्दा बनाया है।
विज्ञापन

कैमा के दाता राम का कहना है कि एमपी और विधायक से कई बार रोड बनवाने की मांग की गई, लेकिन कोरे आश्वासन ही उनके हाथ लगे। चुनाव जीतने के बाद किसी ने समस्या पर ध्यान देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरपुर के कृष्ण कुमार अर्कवंशी का कहना है कि नदी में बाढ़ आने पर पुल के ऊपर एक मीटर पानी बहने लगता है, जिससे नदी पार कर गोला पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है ऊंचा पुल बन जाने से समस्या खत्म हो जाएगी।
सुंदरपुर के मोरध्वज भारती बताते हैं कि रोड की हालत इतनी खराब है कि बैलगाड़ी से गन्ना लेकर घमहाघाट सेंटर पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह रोड बनना काफी जरूरी है।

पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा का कहना है कि नदी में ऊंचा पुल बनवाने के लिए सांसद अरुण रेखा वर्मा से मांग की गई थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन तो दिया लेकिन धरातल पर अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed