फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   give demand latter

आशाओं कार्यकत्रियों ने डीएम को सौंपा मांगपत्र

Thu, 06 Aug 2015 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
give demand latter
आशा कार्यकत्रियों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। आशा कार्यकत्रियों ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा कार्यकत्री अर्चना सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में मांग की गई कि आशा कार्यकत्रियां पिछले नौ वर्ष से गांवों में काम कर रही हैं। इन आशाओं का विनियमितीकरण किया जाए। आशाओं को 15 हजार रुपया वेतन दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से सीसीएनपी का कोई पैसा नहीं दिया गया है। यह पैसा 35 हजार रुपया प्रति आशा हो गया है। आशाओं को केवल टीकाकरण का पैसा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक काम आशाएं करती हैं फिर भी इनका कोई वेतन नहीं है। सीएचसी बैठक का भी दो साल से कोई पैसा नहीं दिया गया है न ही बैठक में उनके बैठने की कोई व्यवस्था की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि फाइलेरिया का दो वर्ष से कोई पैसा नहीं मिला है। आशाओं ने डीएम से समस्याओं का समाधान कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed