फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   boyfriend killed girlfriend sister in lakhimpur kheri

प्रेमिका की छोटी बहन की हत्या: आधी रात युवती से मिलने आए प्रेमी ने की वारदात, जागने पर घोंटा गला

Sat, 30 Sep 2023 02:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 02:45 PM IST
सार

नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात प्रेमिका से मिलने आए युवक ने उसकी छोटी बहन की हत्या कर दी। दरअसल, प्रेमिका की छोटी बहन जाग गई थी। राज छिपाने के लिए प्रेमी ने उसका गला घोंट दिया। 

विज्ञापन
boyfriend killed girlfriend sister in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का कारण मृतका की बड़ी बहन और आरोपी युवक के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार को नीमगांव थाने पहुंचा। गांव में ही रिश्तेदारी में रहने वाले मैलानी थाना क्षेत्र निवासी युवक पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन कक्षा आठ में पढ़ती थी। 25 सितंबर की रात किशोरी और उसकी बड़ी बहन सो रही थी। 
विज्ञापन


सुबह छोटी बेटी बहन मृत अवस्था में पड़ी मिली। उस समय घटना का पता न होने की वजह से उसको दफना दिया गया। बाद में पता चला कि आरोपी युवक रात में घर में घुस आया था। उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। किशोरी की हत्या का पता चला तो पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने आया था युवक 

थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार और एसएसआई सतीश चंद्र यादव गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी सचिन का मृतका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। वह, उसी से मिलने आया था। पास में ही सो रही छोटी बहन जग गई और आरोपी को देख लिया। 

विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। किसी से बताने पर बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed