फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GIrl dead body was cremated after hours of protest in Lakhimpur Kheri

फिर लखीमपुर: घंटों की जद्दोजहद के बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार, दुष्कर्म में असफल होने पर कर दी थी हत्या

Sat, 17 Sep 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिजुआ (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजुआ (लखीमपुर खीरी) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 17 Sep 2022 09:13 PM IST
सार

अधिकारियों के कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए और साढ़े चार बजे मृतका के शव को ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मौके पर ले जाया गया। मृतका का अंतिम संस्कार घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर किया गया।

विज्ञापन
GIrl dead body was cremated after hours of protest in Lakhimpur Kheri
पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भीरा कांड में पुलिसिया तफ्तीश से नाराज परिवार वालों ने शनिवार को पीड़िता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दो दिन पहले हुए निघासन कांड में फजीहत झेल चुकी पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मृतका का भाई रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर अड़ा रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार को समझा-बुझाकर मृतका का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार दोपहर 1:40 बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव में मृतका का शव पहुंचा लेकिन भाई ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो अपराह्न 2:40 बजे एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ गोला राजेश कुमार, सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और एक बार फिर भाई से वार्ता की और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने कहा कि रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की धारा बढ़ाने, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आवास व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद तीन बजे सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व एमएलसी शशांक यादव मौके पर पहुंचे और प्रशासन से मांगें पूरी करने को कहा। 3:30 बजे एसडीएम गोला अरुण कुमार, एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार गोला विनोद गुप्ता और बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को फिर से समझाने का प्रयास किया।

बीडीओ बिजुआ देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक आवास देने का आश्वासन दिया और एसडीएम गोला ने बताया कि सहायता राशि के लिए प्रपोजल प्रशासन को भेज दिया गया है। सरकारी नौकरी की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी। नामजद आरोपी गिरफ्त में हैं और लापरवाही बरतने वाले एसआई सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। 

लगभग साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार के लिए ले गए शव

अधिकारियों के कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए और साढ़े चार बजे मृतका के शव को ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मौके पर ले जाया गया।

चारों तरफ बारिश का पानी भरा होने के कारण मृतका का अंतिम संस्कार घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर किया गया। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पीएसी व अन्य पुलिस बल को तैनात रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed