{"_id":"79c61c0b9982fc60082691439ce03564","slug":"gimmick-to-kill-the-soldier-slapped-youth-drama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में सिपाही के युवक को चांटा मारने से हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटंकी में सिपाही के युवक को चांटा मारने से हंगामा
सिंगाही।
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नौरंगाबाद में आयोजित नौटंकी के दौरान एक व्यक्ति के सिपाही ने चांटा मार दिया। चांटा मराने से नाराज लोग सिपाहियों से भिड़ गए और अभद्रता की। पुलिस और पब्लिक की भिड़ंत से वहां पर अफरातफरी मच गई। काफी मानमनौवल के बाद दोबारा नौटंकी शुरू हुई। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में एक प्रभावशाली व्यक्ति के पुत्र का तिलक था। तिलक में नेताओं समेत पूरे क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे नौटंकी शुरू हुई। इसी बीच एक व्यक्ति स्टेज के पास जाने लगा। नौटंकी में सबसे आगे बैठे सिपाहियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे नाराज एक सिपाही ने उस व्यक्ति के चांटा जड़ दिया। इससे वहां मौजूद लोग भड़क गए और सिपाहियों को आड़े हाथ लिया। पब्लिक ने पुलिस के साथ जमकर अभद्रता की। तिलक में शिरकत करने आए लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। काफी देर बाद नौटंकी शुरू हो सकी। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच के बाद सिपाहियों और अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।