फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ghahon khareed

कोरोना की मार से कराह रही सरकारी गेहूं खरीद

Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghahon khareed
लखीमपुर खीरी। सरकारी गेहूं खरीद पर कोरोना का पूरा असर दिख रहा है। एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद पंचायत चुनाव और कोरोना संक्रमण से खासी प्रभावित हुई है। एफसीआई द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम में पूरे जिले के गेहूं का उतार कराया जा रहा है, जबकि गोला सहित अन्य गोदामों पर उतार की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर गेहूं भरे ट्रकों की लंबी लाइन से सड़क किनारे जाम लग रहा है, जिस पर टीएसआई सूर्यमणि यादव ने कार्रवाई करते हुए 35 ट्रकों का चालान कर दिया है। इससे ट्रक मालिकों व चालकों में हड़कंप है। वहीं क्रय केंद्रों पर भी गेहूं स्टॉक डंप होने से खरीद भी प्रभावित हो रही है, जिससे कई केंद्रों पर खरीद थम गई है।
विज्ञापन

जनपद में 4,50,272 क्विंटल गेेहूं खरीदा जा चुका है, जिसके सापेक्ष एफसीआई में 2,19,248 क्विंटल गेहूं का उतार हुआ है। जो 45 प्रतिशत है। इस बार एफसीआई के गोदाम में उतार की व्यवस्था देर से हुई, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है। पांच से सात दिन तक ट्रकों को लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है, जिसका नतीजा यह रहा कि क्रय केंद्रों पर गोदाम भर चुके हैं। क्रय केंद्रों के पास जगह न होने का बहाना मिल जाता है और केंद्र प्रभारी भी खरीद में ढीले पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति राजापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर गेेहूं डंप पड़ा है, जिससे शुक्रवार को कई केंद्रों पर खरीद ठप सी रही। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तौल के इंतजार में खड़ी रहीं। वहीं जिले भर के क्रय केंद्रों के गेहूं का उतार सिर्फ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम में कराए जाने से हालात खराब बने हुए हैं। गोला में उतार के लिए प्रपोजल बृहस्पतिवार को भेजा गया है, जिससे सोमवार तक यहां भी उतार शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ही हालात सामान्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एफसीआई गोदाम के इंचार्ज आशाराम ने बताया कि सभी क्षेत्रों से गेहूं उतार के लिए यहीं आ रहा है। इसी समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं व चावल का उठान शुरू किया गया है और राशन की दुकानों पर नियमित होने वाले वितरण के लिए भी गेहूं-चावल का उठान कराया जा रहा है। इससे मजदूरों की कमी आड़े आ रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते कई मजदूर बीमार हो चुके हैं, तो कुछ डर के मारे नहीं आ रहे हैं। 300 मजदूरों की जरूरत है, लेकिन 150 मजदूरों से किसी तरह काम चलाया जा रहा है।

-
एफसीआई में गेहूं का उतार धीमा है, जिससे क्रय केंद्रों पर गोदाम फुल हो चुके हैं। गेहूं रखने की जगह नहीं बची है। इससे कई क्रय केंद्रों पर तौल धीमी हो गई है। हालांकि गेहूं खरीद पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उतार की गति बढ़ाने के लिए एफसीआई अधिकारियों को पत्र लिखा है।
लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed