{"_id":"5e4af7d38ebc3eceff3d2929","slug":"gayatri-mahayagya-lakhimpur-news-bly3963318109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री महायज्ञ में देव आवाहन के साथ हुआ अग्नि प्राकट्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री महायज्ञ में देव आवाहन के साथ हुआ अग्नि प्राकट्योत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीखमपुर। बैबहा गांव में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन अग्नि प्राकट्योत्सव के साथ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इस अवसर पर रामलीला भी हुई।
बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर दिव्य धाम बैबहा में नैमिषारण्य के यज्ञाचार्य आचार्य वीरेंद्र ने पंडितों और यजमानों के साथ देव आवाहन करके अर्णीबंधन, मूर्तिघृताधिवास, गंधाधिवास, धूपाधिवास के साथ अग्नि प्राकट्योत्सव किया। श्रद्धालुओं ने यज्ञमंडप की परिक्रमा की। इधर, दिन में रामलीला के अंतर्गत राजा दशरथ का तीनों रानियों के साथ पुत्र यज्ञ का मंचन भावपूर्ण किया गया। रात्रि में रासलीला में श्रीकृष्ण जन्म और पूतना वध को देखकर श्रद्धालुगण भावविभोर हो गए। तीसरे दिन यज्ञ में महिलाओं,कन्याओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस मौके पर बैबहा प्रधान रविकांत दीक्षित, किसान मोर्चा भाजपा नेता सत्यदेव दीक्षित, प्रधानाचार्य राकेश बाजपेयी, बलभद्र,आरएन दीक्षित, संदीप, अनिल, सुदीप बाजपेयी समेत कमेटी कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।