फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gautam Adani Foundation provided treatment to Divyang Lovely Lakhimpur Kheri

'मां की मौत के बाद पापा छोड़कर चले गए': गौतम अदाणी फाउंडेशन ने दिया लखीमपुर की लवली का साथ, लखनऊ में होगा इलाज

Fri, 17 May 2024 08:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 May 2024 08:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली लवली के इलाज को गौतम अदाणी फाउंडेशन आगे आया है। डॉक्टरों की टीम के जांच के बाद फाउंडेशन की टीम लवली को इलाज के लिए लखनऊ ले गई है।
 

विज्ञापन
Gautam Adani Foundation provided treatment to Divyang Lovely Lakhimpur Kheri
लवली और उनके दादा-दादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के कंधरापुर गांव में रहने वाली लवली (12) पैरों से दिव्यांग हैं। लवली के इलाज के लिए गौतम अदाणी फाउंडेशन आगे आया है। डॉक्टरों की टीम के जांच के बाद फाउंडेशन की टीम लवली को इलाज के लिए लखनऊ ले गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लवली अपने दादा ओमप्रकाश व दादी के साथ कंधरापुर गांव में रहती हैं। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती हैं। उनके पैरों का इलाज हो सकता है, लेकिन अधिक खर्च की वजह से परिवार उपचार कराने में सक्षम नहीं था। गांव के पूर्व प्रधान रामसिंह ने बताया कि लवली की मां की मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिता लालमणि उसे गांव में छोड़कर चले गए थे, तब से वह दादा-दादी के पास रहती है। 13 मई को ग्रामीणों ने गोमती नदी के कांकर घाट पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार किया था। इसी समय गांव आए एक व्यक्ति ने लवली की फोटो एक्स पर पोस्ट कर दी। इसके बाद गौतम अदाणी फाउंडेशन ने उसके इलाज में मदद की बात कही। गौतम अदाणी के हैंडल से लवली के इलाज को लेकर एक्स पर पोस्ट भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट के अगले ही दिन फाउंडेशन के डॉक्टरों की टीम गंव पहुंचकर लवली की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को फाउंडेशन की टीम गांव आई थी। लवली और उसके दादा को साथ लेकर लखनऊ गई है, जहां उसके पैरों का इलाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed