फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gattani Cricket Club won the Gola Cup

Lakhimpur Kheri News: गट्टानी क्रिकेट क्लब ने जीता गोला कप

Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gattani Cricket Club won the Gola Cup
गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक रोमी सहानी और अमन गिरि
गोला गोकर्णनाथ। नगर के राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। लक्ष्मी लॉन को हराकर गट्टानी क्रिकेट क्लब टीम टूर्नामेंट की विजेता रही। विजेता टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

12 ओवरों में मैच में लक्ष्मी लॉन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। जवाब में उतरी गट्टानी क्लब की टीम ने धीमी शुरुआत की। बाद में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में ही लक्ष्य पूरा कर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। खेल समिति के उपाध्यक्ष मधुसूदन गिरि ने अपने पिता राजेंद्र गिरि की स्मृति में व केके शुक्ल ने बाबू राम अवस्थी की स्मृति में उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

कमेटी ने सभी खिलाड़ियों अंपायरों और सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया। दोनों अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 10-10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और उप विजेता टीम को 5500 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। कमेटी के मंत्री केके शुक्ला ने बताया कि 20 दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 56 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 वर्ष पूर्व दिवंगत विधायक अरविंद गिरि ने कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी, विशिष्ट अतिथि विधायक अमन गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, तहसीलदार विनोद गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed