फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Garbage and clogged drains were found everywhere in Rajapur Mandi

Lakhimpur Kheri News: राजापुर मंडी में जगह-जगह कूड़ा, चोक मिलीं नालियां

Thu, 08 Oct 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Garbage and clogged drains were found everywhere in Rajapur Mandi
मंडी का निरीक्षण करते सदर विधासक योगेश वर्मा। संवाद
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी परिसर में बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर और चोक नालियां मिलीं। गंदगी और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था देखकर विधायक योगेश वर्मा ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने भी मंडी की अव्यवस्थाओं की शिकायत करते हुए बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां लंबे समय से चोक हैं। बारिश होने पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी सचिव आशीष सिंह से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विधायक ने मंडी परिसर का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने और चोक नालियों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में रोजाना किसान और व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। निरीक्षण के बाद मंडी में सफाई कार्य शुरू करा दिया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर चलुवराजु आर, मंडी सचिव आशीष सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed