{"_id":"59a028dc4f1c1b180a8b48d5","slug":"ganpati-bappa-morya-s-cheerful-pooja-pandal","type":"story","status":"publish","title_hn":" गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ श्रीगणेश पूजा महोत्सव शुरू
पूजा पंडालों और मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिले भर में श्रीगणेश पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। जगह-जगह पंडाल सजाकर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके साथ ही पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया। धार्मिक कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेंगे। गणेश पूजा महोत्सव के लिए मंदिरों और शहर को भव्यता से सजाया गया है।
शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर में शुक्रवार को भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। यहां दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम सात बजे आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने भगवान गणेश का गुणगान किया। पूजा अर्चना का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
शहर के सुभाष पार्क में मराठा मंडल और सराफा ट्रस्ट की ओर से पूजा पंडाल सजाया गया है। शुक्रवार की शाम यहां गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम आयोजकों में अभय मराठा, विकास मराठा, शशिकांत, राजू रस्तोगी, सियाराम रस्तोगी, गौरव मोहन पुरी, नितिन मराठा और पीएस मराठा शामिल हैं। उधर मेला रोड स्थित गृहस्थी भवन में श्यामभक्त प्रह्लाद रॉय चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गणेश पूजा पंडाल सजाया गया। यहां पुरोहित आचार्य रक्षाराम शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की। उधर आनंद सिनेमा रोड स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर में भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित कृष्णा वाटिका में गणेश चतुर्थी के नवम भव्य आयोजन का शुभारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति के साथ नगर के मुख्य मार्गो पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। धूमधाम से निकली शोभायात्रा सी नगर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
इस मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष दीपक राजपूत, महामंत्री सचिन गुप्ता, मोंटी गिरि, शिवगोपाल गुप्ता, आनंद सोनी, रामरक्षपाल राजपूत, व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, शशिकांत मराठा, बाला जी मराठा, आशुतोष रस्तोगी, प्रशांत मराठा , आदर्श सोनी, अखिलेश सक्सेना, जीतू मराठा, निशांत राजपूत आदि अन्य पदाधिकारी व भक्त मौजूद रहे।
बांकेगंज। कस्बे के बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह आठ बजे गणेशोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। पुरोहित कुसुम कुमार और सुखदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद भव्य पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की। श्रद्धालुओं ने गजानन के जयकारे लगाए। चतुर्थ गणेशोत्सव के मौके पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
खमरिया। कस्बा के युवा मंडल ने भव्य पंडाल सजाकर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की। आचार्य पं. वेद प्रकाश मिश्र ने अनूप रंजन मुखर्जी से सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके पहले युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगल कलश लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर शोभा यात्रा निकाली।
पलियाकलां। श्रीगणेश उत्सव के शुभारंभ के मौके पर भक्तों ने पूरे नगर में धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश रखकर महिलाओं की भीड़ हरिशंकर लाइन से निकली और मालगोदाम रोड से टॉकीज चौराहे होते हुए मेन मार्केट होकर राम जानकी मंदिर आई। यहां विधि विधान से कलशों की स्थापना के बाद गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी शुरू हो गया है। गौरव गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन है। इसमें श्री वृंदावन धाम से कथा व्यास पं. दीपक शास्त्री कथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम आयोजन करने वालों में मंगल महाजन, रामू वर्मा, राकेश गुप्ता, शेरा वर्मा रमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता शामिल हैं।
गणेश पूजा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता के प्रबंध की मांग
लखीमपुर खीरी। प्राचीन संकटा देवी मंदिर में श्रीगणेश पूजा महोत्सव आयोजन समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर गणेश पूजा के दौरान पूजा पंडालों की सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले लोगों में नीरज बाजपेयी, पिंटू सोनी, जीतू गुप्ता, नीतेश गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, रवि गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि शामिल हैं।