फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ganna Bakaya

किसानों से एक दिन की और मोहलत मांगी

Thu, 02 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ganna Bakaya
धरना प्रदर्शन में मौजूद किसानों से वार्ता करते मिल अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज। बुधवार को भी किसान भुगतान की बाट जोहते रहे। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने एक सितंबर को भुगतान करने का वादा तोड़ दिया। बुधवार शाम नाराज किसानों ने मिल में तालाबंदी की तैयारी कर ली। इससे प्रबंधन में खलबली मच गई। वार्ता को आए जीएम केन सुबोध गुप्ता को किसानों ने मंच पर रोक लिया। जीएम करीब दो घंटे तक किसानों के बीच फंसे रहे। आखिर में मिल प्रबंधन ने बृहस्पतिवार दोपहर तक की मोहलत मांगी। इस पर किसानों ने सशर्त उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

बीएचएल की खंभारखेड़ा इकाई में गन्ना भुगतान के लिए किसान करीब दस दिन से आंदोलित है। धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों और मिल प्रबंधन में बकाया भुगतान को कई बार वार्ता भी हो चुकी है। किसानों के मुताबिक मिल प्रबंधन ने पहली सितंबर को 30 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजने की बात कही थी पर नहीं भेजे।
विज्ञापन

ऐसे में मिल पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को गन्ना किसान आंदोलित हो उठे। यह देख मिल और पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
मौके की नजाकत भांप जीएम केन सुबोध गुप्ता किसानों के बीच पहुंचे। नाराज किसानों ने उन्हें बैठा लिया। करीब दो घंटे तक वार्ता हुई। आखिर में एक दिन की मिल प्रबंधन ने और मोहलत मांगी। धरने की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पटेल ने बताया कि मिल प्रबंधन वादे से मुकर रहा है। 10 करोड़ दे रहे थे, जो किसानों ने लेने से मना कर दिया। काफी जोर देने पर मिल ने बृहस्पतिवार तक और मोहलत मांगी है। कहा-अगर बृहस्पतिवार को भी भुगतान न किया गया तो मिल के गेट पर किसान ताला डाल देंगे और अगले सीजन में मिल नही चलने दी जाएगी। एहतियातन बुधवार को पुलिस और पीएसी बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वार्ता के अनुरूप किसानों के खाते में जल्द ही रुपया भेजा जा रहा है।
-सुबोध गुप्ता, जीएम केन बीएचएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed