{"_id":"08731b3b207de8c055827102e55d7036","slug":"ganesha-in-gola-splash-of-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में श्री गणेश उत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में श्री गणेश उत्सव की धूम
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव जी की प्रिय नगरी छोटी काशी में इस समय भगवान श्री गणेश के उत्सव की धूम चल रही है। तीन स्थानों पर श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
मां मंगला देवी मंदिर प्रांगण में श्री नवयुवक गणेश उत्सव कमेटी द्वारा चतुर्थ श्री गणेश उत्सव कार्यक्रम में शनिवार की रात हल्द्वानी के शिव आराधना ग्रुप के कलाकारों ने डांडिया नृत्य कर भगवान गणेश की आरती की। इसके बाद राजस्थान का प्रसिद्ध गरबा नृत्य मंच पर प्रदर्शित कर धूम मचा दी। भगवान श्रीराधा कृष्ण के महारास का भी सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए तमाम भक्त देर रात तक मौजूद रहे। खुटार रोड पर आयोजित श्रीगणेश उत्सव में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्रों पर होने वाले भगवत भजनों में भक्त काफी देर तक आनंद मग्न रहे।
श्री कृष्णा वाटिका के सप्तम श्री गणेश उत्सव में शाम से ही झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो जाता है। जो देर रात तक चलता रहता है, उत्सव में शिव तांडव, श्री गणेश नृत्य, महाकाली दृश्य देख दर्शक देर रात तक डटे रहे। इस मौके पर दीपक राजपूत, रामरक्षपाल राजपूत, आनंद सोनी, सचिन गुप्ता, पवन राजपूत, शोभित राजपूत, कन्हैया राजपूत, सत्यम राजपूत, तुषार गुप्ता, रिंकू राजपूत, राहुल राजपूत, अभय मराठा, अखिलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो लाइन- 20जीएलए-बीकेजी03- गणेशोत्सव में बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई।
बांकेगंज। कस्बा में जन सहयोग से आयोजित द्वितीय गणेशोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों की धूम है। रविवार दोपहर पूजा स्थल प्रांगण में बच्चों की कुर्सी और जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कस्बे में इन दिनों गणेश उत्सव में सुबह शाम नियमित आरती के साथ ही पूजा पंडाल में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इस दौरान प्रतिदिन सायं भजन संध्या के बाद देर रात तक प्रवचनों का दौर चल रहा है। इसके अलावा आयोजक सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के खेलकूद भी आयोजित करा रहे हैं। गणेशोत्सव का उल्लास समूचे कस्बे सहित गांवों में दिख रहा है।
श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन 23 को
पलियाकलां। रामजानकी मंदिर में गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम धूमधाम से कराया जा रहा है। कार्यक्रम समापन के बाद 23 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस समय यहां पर भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
श्री रामजानकी मंदिर में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्सव कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है। इसमें पंडित दीपक शास्त्री द्वारा भागवत कथा सुनाई गई, जिसको सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ रही है। श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि यह उत्सव 23 सितंबर तक चलेगा तथा इसी दिन मूर्ति विसर्जन के बाद उत्सव का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नैमिषारण्य से आए पुजारी ज्योतिषाचार्य बलराम शास्त्री प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। उत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के महामंत्री राकेश उर्फ पप्पू, उपाध्यक्ष रामू वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, शेरा वर्मा, मंत्री ऋषि मंगल महाजन सहित राजेश गुप्ता, संदीप बंसल, रमेश वाजपेयी, गोविंद वर्मा, पूरन सहित तमाम भक्तों का सहयोग रहा।