फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   G Laird hit fifty six indulgence

ठाकुर जी को लगाया छप्पन भोग

Mon, 19 Oct 2015 06:04 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Mon, 19 Oct 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
G Laird hit fifty six indulgence
बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में चल रहे 28वें दुर्गा पूजा समारोह के दौरान आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक पंडित कुसुम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाई। कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालुओं ने नटखट नंदलाल के जयकारे लगाए। इस बीच श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल पर श्री ठाकुर जी महराज को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया।
विज्ञापन

 कस्बे में चले रहे 28 वें दुर्गा पूजा समारोह के दौरान श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजा पंडाल में छठे दिन आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लालाओं का व्याख्यान सुनाया। जिसमें उन्होंने गोवर्धन पर्वत, माखन चोरी, ताड़का की कथा सुनाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री ठाकुर जी महाराज को घरों से लाए गए पकवानों का विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया। वहां मौजूद श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाए । कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल, सुशीला गोयल, सुनीता गोयल, सेवादार राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, पवन माहेश्वरी, रामसंजीवन संखवार, कृष्ण कुमार मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed