{"_id":"6572ee57e5fd17e581326e3b823aa84a","slug":"fund-recived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म वितरण के लिए मिले 15.87 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म वितरण के लिए मिले 15.87 करोड़
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Aug 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों, मान्यता प्राप्त और शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को यूनिफार्म वितरण के लिए शासन ने जिले को 15 करोड़ 87 लाख 9400 रुपये दिए हैं। इसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 1600 छात्राओं को यूनिफार्म वितरण के लिए 100 फीसदी यानी 6.40 लाख रुपये दिए गए हैैं। जबकि अन्य विद्यालयों में कुल डिमांड की 75 फीसदी धनराशि दी गई हैै।
जिले में करीब चार हजार विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा एक से आठ तक के पांच लाख 26 हजार 898 विद्यार्थी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को दो-दो यूनिफार्म दी जाएंगी, जिसमें प्रति यूनिफार्म लागत 200 रुपये निर्धारित हैै। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि एसएमसी के खातों में विद्यालयों को छात्र संख्या के हिसाब से धनराशि भेजी जा रही है। अभी 150 रुपये प्रति यूनिफार्म के हिसाब से धनराशि दी गई हैै, जिसका उपभोग प्रमाण पत्र मिलने के बाद अवशेष 25 फीसदी धनराशि विद्यालयों को दी जाएगी। बीएसए डॉ ओपी राय ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक यूनिफार्म वितरण के निर्देश दिए गए हैं। 30 नवंबर 2015 तक वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईओएस ने नहीं दिया मांगपत्र
यूूनिफार्म वितरण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब तक अपने विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सूची तैयार नहीं कराई है और न ही बेसिक शिक्षा विभाग को मांग पत्र दिया हैै। लिहाजा माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को यूनिफार्म पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।