फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fsda

खाद्य विभाग ने नष्ट कराई ढाई क्विंटल कचरी

Wed, 04 Mar 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
fsda
तिकुनियां। होली पर खाद्य सामग्री में किसी तरह की कोई मिलावट खोरी न हो पाए। इसको लेकर खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक दुकान से ढाई क्विंटल रंग-बिरंगी कचरी नष्ट कराई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तिकुनियां मंडी पहुंचे पूर्ति निरीक्षक डॉ. विवेक वर्मा की टीम ने मोहल्ला शिवलाल पुरवा में व्यापारी टेकचंद की दुकान पर छापा मारा। यहां उन्हें रंग बिरंगी कचरी बिकते हुए मिली। टीम ने दुकान से करीब ढाई क्विंटल कचरी नष्ट कराई। वहीं रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित मनोज गुप्ता मिष्ठान भंडार की दुकान से बेसन का सैंपल भरा। टीम के मंडी में पहुंचते ही व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। पूर्ति निरीक्षक डॉ. विवेक वर्मा ने बताया कि दुकानदारों को मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed