{"_id":"68c1d22bca9a5675140d94f1","slug":"from-classroom-to-fielda-unique-amalgamation-of-fun-and-studies-in-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-155424-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्लासरूम से मैदान तक...कॉलेज में मस्ती और पढ़ाई का अनोखा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्लासरूम से मैदान तक...कॉलेज में मस्ती और पढ़ाई का अनोखा संगम
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में शिक्षक से बातचीत करते छात्र छात्राएं। संवाद
- फोटो : mathura
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय जिले का प्रमुख कॉलेज है, जहां हर छात्र-छात्रा एडमिशन लेने का सपना देखता है, इन दिनों अपने पूरे रंग में है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही कैंपस में रौनक लौट आई है। सुबह से ही गेट पर बैग टांगें, किताबें दबाए और दोस्तों संग हंसते-खिलखिलाते छात्र-छात्राओं का जमावड़ा देखने लायक होता है।
कक्षा का माहौल भी खासा रोचक है। कोई बोर्ड पर लिखते समय टीचर से सवालों की बौछार कर रहा है, तो कोई बेंच के कोने में नोट्स के बजाय डूडल्स बना रहा है। जैसे ही कोई पीरियड खाली मिलता है, मैदान में गपशप’ का मैच शुरू हो जाता है। कुछ ग्रुप पेड़ों की छांव में बैठकर लंच शेयर करते हैं, तो कुछ गलियारों में घूमते-फिरते कैंपस टूर पूरा करते हैं।
विज्ञान लैब में भी हलचल देखी गई
कुछ छात्र बड़े गंभीर होकर प्रैक्टिकल कर रहे थे, तो कुछ टेस्ट ट्यूब में रंगीन केमिकल मिलाकर गुप्त प्रयोग में जुटे थे। वहीं कॉरिडोर में शिक्षक से छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी समस्याएं लेकर मिनी मीटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
कॉलेज में ये हैं संकाय
कॉलेज में कला, विज्ञान, बीएड, कॉमर्स जैसे संकायों की कक्षाएं पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। परास्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, दर्शन शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीतिक शास्त्र की पढ़ाई हो रही है। विज्ञान प्रेमियों के लिए एमएससी बॉटनी की कक्षाएं भी खास आकर्षण बनी हुई हैं।
-- -विद्यार्थियों ने बताए अनुभव-- --
क्लास में पढ़ाई तो मजेदार है, क्लास अच्छे हो रहें हैं, शिक्षक भी अच्छे हैं। पहला वर्ष है इसलिए नए दोस्त भी मिले हैं। ब्रेक टाइम का इंतजार ज्यादा रहता है। तभी दोस्तों के साथ कैंटीन का समोसा और चाय मिलती है। - देवेंद्र प्रताप, छात्र
हमारी लैब में इस बार नए इक्विपमेंट आए हैं, अब प्रैक्टिकल करना और भी मजेदार हो गया है। बस टीचर को समझाना पड़ता है कि हम केमिकल सीरियस एक्सपेरिमेंट के लिए ही मिला रहे हैं। बाकी कॉलेज का माहौल अच्छा है। - संगवी सिंह, छात्रा
कॉलेज का मैदान तो जैसे हमारी दूसरी क्लास है, जहां नोट्स की जगह अन्य किस्से कहानियां चलती हैं। यहां दोस्ती भी पक्की होती है और टीमवर्क भी सीखते हैं। पढ़ाई में मजा आ रहा है। नए शिक्षक व दोस्त मिले हैं। - हमजा, छात्र
मुझे लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। हां, कभी-कभी वहां जो मेरी दोस्त हैं उनसे गॉसिप भी हो जाती है, लेकिन वो भी तो कैंपस लाइफ का हिस्सा है। काॅलेज में काफी सख्ती भी है और पढ़ाई का माहौल भी है। - एकता शुक्ला, छात्रा

युवराज दत्त महाविद्यालय में शिक्षक से बातचीत करते छात्र छात्राएं। संवाद- फोटो : mathura