{"_id":"adf858e98238c20feaa66bfe0d499d88","slug":"four-wheat-purchases-from-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। विपणन विभाग ने इसके लिए 149 क्रय केंद्र बनाए हैं। कई जगह क्रय केंद्र खुल गए हैं। इन केंद्रों पर चार अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
रबी सीजन 2014-15 में किसानों से सीधे गेहूं खरीद के लिए 149 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने दो अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीदने की समय सीमा निर्धारित की है। गुरुवार और शुक्रवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण गेहूं खरीद अब 4 अप्रैल से शुरू हो पाएगी हालांकि इसके लिए बुधवार को ही सेंटर बन गए हैं यहां कांटा आदि टांग दिया गया है गेहूं छानने के लिए छन्ना आदि लगा दिया गया है। इसके अलावा सेंटर की जानकारी संबंधी बोर्ड लगा दिए गए हैं। विपणन अधिकारी सीबी उत्तम ने बताया कि गेहूं खरीद संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं।
पलियाकलां। यहां आवश्यक वस्तु निगम ने मंडी स्थित अपने गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ कर दिया है। इससे किसानाें के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि अन्य संस्थाओं के केंद्र अभी भी नहीं खुल पाए हैं जिसको लेकर किसानों में रोष है।
विज्ञापन
मंडी समिति में बुधवार को आवश्यक वस्तु निगम ने गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम नागेंद्र सिंह, तहसीलदार, मंडी सचिव समेत प्रभारी बीबी सिंह भी मौजूद रहे।