फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four corona positives were found including a young man from Canada

कनाडा से आए युवक समेत चार कोरोना पॉजिविट मिले

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four corona positives were found including a young man from Canada
लखीमपुर खीरी। कोरोना फिर से जिले में पांव पसारने लगा है। सोमवार को चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक युवक अभी हाल में ही कनाडा से निघासन स्थिति अपने गांव आया है। एसएसबी जवानों को कोविड अस्पताल जगसड़ भेजा गया है जबकि अन्य दोनो होम क्वारंटीन हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी केवल तीन के पॉजिटिव होने की पुष्टि कर रहा है। ओमिक्रॉन की जांच के लिए भी सैंपल जाएंगे।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा दिन पर बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञ भी अगले माह तीसरी लहर के आने की आशंका जता रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फोकस सैंपलिंग बढ़ा दी है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर हुई जांच में चार लोगों कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो जवान एसएसबी के हैं। जबकि एक स्वास्थ्य विभाग का ही कर्मचारी है। जबकि चौथा युवक निघासन सीएचसी का निवासी है, जो हाल में ही कनाडा से लौटकर आया है। बताते हैं कि एसएसबी कैंप मझरा फार्म के दोनों जवानों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल जगसड़ में भर्ती कराकर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। जबकि कनाडा से आए युवक सहित स्वास्थ्य महकमे के कर्मचारी की आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव आई है। दोनों होम क्वारंटीन हैं। जिले में भले ही सोमवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तीन के पॉजिटिव होने की पुष्टि कर रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उड़ रहीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां
ये नजारा जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर का है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर पर महिला और पुरुषों की लंबी लंबी लाइन लग गई। ओमिक्रॉन के खतरे की आशंका के बीच इस कदर की लापरवाही जिलेवासियों के लिए मुसीबत बन सकती। सोमवार को चार संक्रमित मिलने से जिले में कोविड पॉजिटिव की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिले एसएसबी जवानों को जगसड़ में भर्ती कराया गया है। जबकि कनाडा से आए युवक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है, जो होम क्वारंटीन है।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed