{"_id":"d159965be8e3aeac16443fdd824ec4d0","slug":"forest-tribals-the-law-will-provide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासियों को वनाधिकार कानून का लाभ मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासियों को वनाधिकार कानून का लाभ मिलेगा
पलियाकलां
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि उन्होंने संसद में आदिवासी थारू जनजाति के गांव सूरमा आदि और कांपटांडा गांवों के वजूद को वन विभाग से बचाने के लिए भी आवाज बुलंद की थी, जिसको सरकार ने संज्ञान में लिया है। साथ ही वनाधिकार कानून का लाभ दिए जाने की बात कही है। सरकार जल्द ही इस समस्या के निराकरण के लिए कदम उठाएगी।
सांसद अपने प्रतिनिधि दीपक तलवार के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुधवा से एनओसी न मिलने के कारण इस दूरी में ब्राडगेज का काम नहीं शुरू हो पा रहा था जो एनओसी मिलने के बाद शुरू हो जाएगा। यहां के लोग देश की ब्राडगेज सेवा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कांपटांडा में करीब बीस हजार लोगों की आबादी है और यहां के लोगों को वन विभाग के तमाम सितम सहने पड़ते थे। ऐसे ही आदिवासी गांवों का हाल है जिनके वजूद पर खतरे की तलवार लटक रही थी लेकिन अब जल्द ही यह तलवार हट जाएगी। सरकार ने इसे संज्ञान में ले लिया है। मूक बधिर विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए भी उन्होंने बात रखी है, इसमें उन्होंने मूकबधिरों के लिए नये विद्यालय खोले जाने, नए और पुराने विद्यालयों में विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्ति, अन्य बोर्डों के स्लेबस की बजाए अलग स्लेबस की मांग रखी गई, जिस पर सरकार ने विचार शुरू कर दिया है।
12 अक्तूबर को लगेगा कृषि मेला
सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि 12 अक्तूबर को भारत सरकार पलिया में कृषि मेले का आयोजन करेगी, जिसमें किसानों के लिए तमाम उपयोगी साधन, संसाधन, जानकारियां आदि मुहैया कराई जाएंगी। स्थान का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा और इसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बलियान मुख्य अतिथि होंगे।