फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   forest gaurd started combing to trace the location of tiger

बाघ की लोकेशन ट्रेस करने को वनकर्मियों ने की कांबिंग

Fri, 25 Sep 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
forest gaurd started combing to trace the location of tiger
रोशननगर में कांबिंग करते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। रोशननगर गांव के दक्षिण में स्थित विषखऊ तालाब के आसपास चार दिनों से दहशत का पर्याय बने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए महेशपुर रेंज के वन कर्मियों ने एसटीपीएफ जवानों ग्रामीणों के साथ बुधवार की शाम काफी देर कांबिंग की। लेकिन बाघ का पता नहीं चला।
विज्ञापन

रोशननगर के ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात लालमणि के खेत में सांड़ को मारने वाला बाघ चार दिनों से विषखऊ तालाब के पास घूमते देखा गया था। इससे वहां दहशत का माहौल है। उधर फॉरेस्टर जगदीश वर्मा का कहना है कि प्रधान रियासत की सूचना पर वन कर्मियों की टीम और एसटीपीएफ जवानों को मौके पर भेजकर तालाब के आसपास कांबिंग कराई गई तो वहां पर बाघ का कोई मूवमेंट नहीं मिला है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने, खेतों में समूह बनाकर जाने की सलाह दी जा रही है। वनकर्मियों का अनुमान है कि बाघ रात में विचरण करते हुए जंगल की ओर चला गया है, फिर भी टीम उसकी चहलकदमी पर पैनी नजर रख रही है। वनकर्मियों का कहना है कि बरसात होने पर बाघ जंगल की झाड़ी में छिपने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed