फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department did not reach for demarcation after seeing the crowd

Lakhimpur Kheri News: लोगों की भीड़ देखकर सीमांकन कराने नहीं पहुंचा वन विभाग

Mon, 26 Dec 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest department did not reach for demarcation after seeing the crowd
मूड़ाबुजुर्ग मेँ धरना देते भाकपा माले और एपवा के कार्यकर्ता और ग्रामीण।
तटबंध किनारे बसे मूड़ा बुजुर्ग के लोगों का प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

रेंजर ने कहा- मंगलवार को होगा सीमांकन
निघासन। मूड़ा बुजुर्ग में ग्रामीणों की भीड़ देखकर वन विभाग की टीम सीमांकन कराने नहीं पहुंची। उधर, ग्रामीओं के साथ भाकपा माले का प्रदर्शन जारी है। रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि मंगलवार को भूमि का पुन: सीमांकन कराया जाएगा।
मूड़ा बुजुर्ग के मजरा प्रतापगढ़ गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले ग्रामीणों ने धरना दिया। ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि ग्राम सभा मुड़ा बुजुर्ग में सैकड़ों परिवार आजादी के पहले से ही राजा युवराजदत्त सिंह की जमीन पर बसे हुए हैं। वन विभाग के अड़ंगे के चलते उन्हें अब तक मालिकाना हक नहीं मिल सका है। पीढ़ियों से बसे यह किसान वन विभाग के उत्पीड़न को सहते हुए जमीन पर मालिकाना हक की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यहां वनाधिकार समिति का गठन हुआ, लेकिन वनाधिकार समिति की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी रही। एक माह पहले जगदीश यादव का ट्रैक्टर वन विभाग उठा ले गया था। उन्होंने जबरिया सीमांकन की घोषणा कर दी। भाकपा माले ने घोषणा की कि वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नौ जनवरी को किसान जिला मुख्यालय पर धरना देंगे और 10 जनवरी को प्रभागीय वनाधिकारी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य तपेश्वरी, शम्स विकास, प्रधान प्रतिनिधि मनोज, तेजलाल, निषाद, रमाशंकर भारती, रामजीवन, मुराली ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed