फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   for Indira Awas quickly married

इंदिरा आवास के लिए जल्दी रचाई शादी

Fri, 11 Sep 2015 07:42 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 11 Sep 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
for Indira Awas quickly married
गांव नकटहा में एक युवक का इंदिरा आवास की सूची में नाम तो था, लेकिन शादी न होने के कारण पंचायत सेक्रेटरी ने जांच में अपात्र घोषित कर दिया। युवक ने सूची के लालच में आनन-फानन में तय शादी रचाकर पत्नी सहित फोटो ब्लाक में भिजवा दिया। उसकी बिना लगन की शादी देखकर लोग चकित रह गए।
विज्ञापन

गांव नकटहा चमरौधा निवासी परशराम के तीन बेटे विनोद, सुशील और छोटू हैं। जमीन आदि न होने के कारण सभी लोग मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। निघासन ग्राम पंचायत से जुडे़ इस मजरे में करीब 64 आवास अनुसूचित, 47 अल्पसंख्यक और 14 सामान्य लोगों के आवासों की सूची आई थी। इसी कड़ी में गांव नकटहा निवासी परशराम के दो पुत्रों सुशील और छोटू के नाम अनुसूचित जाति में थे। विनोद का आवास पहले ही बन चुका है। जांच अधिकारी पंचायत सेक्रेटरी अरुण वर्मा और ग्राम रोजगार सेवक आशीष कनौजिया ने शादी न होने के मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए दोनों को अपात्र घोषित कर दिया। तीन दिन बाद सुशील अपनी पत्नी के साथ शादी करने का फोटो लाया और पंचायत सेक्रेटरी को बताया कि उसकी शादी लालपुर ग्राम पंचायत के झंडी निवासी रोशनी के साथ तय थी। नवंबर में उसकी शादी होनी थी रहने को घर नहीं था इसलिए शीघ्र ब्याह रचाकर फोटो दे दिया। आवास के लिए हुई यह शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed