{"_id":"4e3130269ccdffa776dcd46ae24268d9","slug":"follow-constitution-resolved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान के पालन का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान के पालन का संकल्प लिया
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और उस्मानी पब्लिक इंटर कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर निबंध और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन किरन लता वर्मा ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने की। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं शैलजा मिश्रा, रेखा वर्मा, उजरा सिद्दीकी, मुद्रिका मिश्रा, शशि प्रभा तिवारी और दीपिका वर्मा मौजूद रहीं।
कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज के सावित्री सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक डॉ. सत्यव्रत निगम ने संविधान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कौशल किशोर वर्मा की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के अनावरण से हुआ। इस मौके पर जगतपाल सिंह ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसमें निहित मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की व्याख्या की। सत्य प्रकाश शिक्षक ने संविधान में उल्लखित प्रस्तावना को संकल्प के रूप में पेश किया। इस मौके पर राजेश कुमार, मोहम्मद लईक, ज्ञानेंद्र कुमार, अवनींद्र कुमार पांडेय, अखिलेश, नरेश चंद्र अवस्थी आदि शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
उस्मानी पब्लिक इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रंगोली में भाग लेने वाली छात्राएं मोहिनी, नीलाक्षी वर्मा और शिप्रा मिश्रा ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
मोहम्मदी। टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में संविधान दिवस के अवसर पर सभी छात्र/छात्राओं ने संविधान का पालन करने की शपथ ली। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को संविधान दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने इसे मंजूरी दी और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। शपथ समारोह में शिक्षक बीसी चौबे एवं सतनाम सिंह का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के एमडी आनंद कुमार गुप्ता ने संविधान के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यों, दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
पलियाकलां। द इंडियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रथम संविधान दिवस मनाया गया। बच्चों को प्रार्थना सभा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई गई सभी छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के तथ्यों को समझा। शिक्षक सिराज अहमद ने बताया कि भारतीय संविधान संसार का सबसे बड़ा संविधान है। सभा में प्रधानाचार्य ऊषा इमैंयुअल ने भी छात्र छात्राअेां को भारतीय संविधान के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को संविधान की मर्यादा का पालन करते रहने की शपथ दिलाई।
दून इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के निर्देश पर संविधान दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में उपप्रधानाचार्य सीपी विलियम्स ने बच्चों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेयरमैन जगत चौधरी व एमडी प्रणव चैधरी ने छात्र-छात्राओं से राष्ट्र की महान विभूतियों से प्रेरणा लेने के साथ ही संविधान की प्रस्तावना और प्रतिज्ञा के बारे में बताया। प्रधानचार्य रतन मेहरा ने बच्चों से संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर सीनियर कोआर्डिनेटर सुरेश श्रीवास्तव, एकेडेमिक हेड पवन विश्वास, परीक्षा इंचार्ज मोहम्मद कामरान, क्रियाकलाप इंचार्ज निष्ठा शुक्ला, अनुशासन इंचार्ज नारायण, बरप्रीत कौर, कोमल वाजपेयी, पीटीआई समर सहित सभी टीचर व बच्चे उपस्थित रहे।
गोला गोकर्णनाथ। मां शारदे विद्या मंदिर में प्रबंधक माधुरी देवी की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि अधिवक्ता मकरंद सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान नागरिकों को मूल अधिकार कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति से जोड़ने के साथ सुरक्षा एवं न्याय के संवेधानिक अनुशासनात्मक प्रशासन की व्यवस्था सुनिश्चित कराता है। संचालन प्रधानाचार्य श्यामकिशोर अवस्थी ने किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार वर्मा, विकास कुमार, अंकित कुमार, पिंटू वर्मा, रवि, सचिन शर्मा, कनीज फातिमा, शिल्पी अवस्थी, संजू, ममता, रेनू, हिना आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में बाबूराम शुक्ल की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि नगर पालिका सदस्य काशी विश्वनाथ तिवाशरी, विशिष्ट अतिथि केजी त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, नगर पालिका के एसआई निरेंद्र कुमार धाकड़े ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को बताया कि संविधान के नियमों का पालन नागरिकों को पूर्ण ईमानदारी से करना चाहिए। संचालन विमलेश मिश्र ने किया। इस मौके पर शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।