फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fleet will go from the fair to Lalpaar Barrier

मेला मैदान से लालपुर बैरियर होते हुए गोजा जाएंगे कांवड़िये  

Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fleet will go from the fair to Lalpaar Barrier
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI
कांवड़ यात्रा को लेकर नौ से होगा रूट डायर्वजन
विज्ञापन

 प्रत्येक शनिवार की सुबह से मंगलवार तक रहेगा लागू

सावन माह का पहला सोमवार 10 जून को है। कांवड़ यात्रा में दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा के दौरान कोई हादसा और बवाल न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधक किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन प्रत्येक शनिवार से होगा और मंगलवार को भीड़ कम होने के साथ वाहनों को आगे बढ़ाया जाएगा। 
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के रूप में विख्यात है। यहां इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र से लेकर दूसरे जिलों से लोग कांवड़ लेकर आते हैं। हाईवों आदि पर जत्थे चलने के कारण कभी-कभी दुर्घटनाओं के साथ अन्य वजहों के कारण बवाल की नौबत आ जाती है। इससे बचने और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी मुकम्मल कर ली है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि नौ जुलाई से रूट डायवर्जन किया जाएगा। मंगलवार के जैसे-जैसे भीड़ कम होगी, वाहनों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बाहरी जिले से 150 सिपाहियों के अलावा करीब 50 एसआई और इंस्पेक्टर मिले हैं। बाहरी जिलों से आए 300 होमगार्डों को गोला गोकर्णनाथ में लगाया जाएगा। ढखेरवा की ओर से आने वाले कांवडियां शारदानगर चौकी इंचार्ज की देखरेख में खंभारख़ेड़ा मिल तक पहुंचेंगे। इसके बाद महेवागंज चौकी प्रभारी उन्हें मेला मैदान स्थित भुइफोरवानाथ मंदिर तक लाएंगे। मेला मैदान से लालपुर बैरियर होते हुए कांवड़ियों को गोला के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
थानावार लगाए जाएंगे पुलिसकर्मी 
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि बाहरी जिलों से आए इंस्पेक्टर, एसआई और सिपाहियों की ड्यूटी थानावार लगाई जाएगी। इसके अलावा सभी थानों की मोबाइल टीमें भी भ्रमणशील रहेंगी। थाना क्षेत्र में लगने वाली पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था का प्रबंध करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह होगा रूट डायवर्जन 
मनिकापुर तिराहे से गोला जाने के लिए बड़े वाहनों का रूट डायवर्ड करते हुए उन्हें सिकंद्राबाद होकर निकाला जाएगा। सीतापुर की ओर से आने वाले वाहन ओयल से बेहजम, नीमगांव होते हुए गोला बाईपास पर निकाले जाएंगे। छाउछ चौराहा की तरफ से गोला की ओर वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें बेहजम होकर सिवाला तिराहे से गोला भेजा जाएगा। इसके अलावा पीलीभीत-बस्ती और गोला-खुटार मार्ग, मोहम्मदी आदि मार्गों का भी रूट डायवर्ड रहेगा।  

 
सिंकद्राबाद और अमेठी चौराहा पर तैनात होगा फोर्स 
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र सिकंद्राबाद में कांवडिय़ों की भारी भीड़ होती है। इसको देखते हुए एसओ डीके सिंह ने अतिरिक्त फोर्स की मांग एसपी से की थी। सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि फोर्स बढ़ोन की रिपोर्ट भेजी गई है। फोर्स मिलने पर सिकंद्राबाद और अमेठी चौराहा पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed