फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   first

भाषण प्रतियोगिता में स्वाती जयंत और रजविंदर अव्वल

Sun, 26 Jul 2015 12:30 AM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 26 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
first
शहर के गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षा के महत्व तथा अनुशासन पर एक भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें स्वाती, जयंत और रजविंदर अव्वल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापक मलकीत कौर, चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, मैनेजिंग डायरेक्टर हरदीप कौर, डॉ. निर्मला सिक्रावर, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रथम चरण में स्वाती सिंह प्रथम, उमैया बानो द्वितीय और सिमरनजीत कौर तृतीय रहीं। द्वितीय चरण में जयंत वर्मा प्रथम, गुरमन्नत कौर और इशा अरोड़ा द्वितीय, अंकित तिवारी तृतीय रहे। तीसरे चरण में कक्षा 12 की छात्रा रजविंदर कौर  प्रथम, श्रेया शुक्ला द्वितीय और गहरप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली अज्ञानता तथा अनुशासनहीन समाज को अनुशासित करना था। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुशवाहा और सीनियर कोआर्डिनेटर हरमिंदर कौर  ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम संचालन निशांत शर्मा ने किया इसमें शिक्षक लोकनाथ तिवारी, राकेश कुमार, श्याम महेंद्र, संतोष राठौर, राजकुमार, प्रिया वालिया, नीलम मिश्रा, बीएम शुक्ला, जगजीत सिंह, पारुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed